वैश्विक

PM Narendra Modi-सभी काम राष्ट्र निर्माण का हिस्सा हैं और राष्ट्र निर्माण उनके लिए महायज्ञ है

PM Narendra Modi ने 4400 करोड़ रुपयो की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इनमें से सबसे बड़ी सौगात थी शहरी और ग्रामीण गरीबों के लिए पीएम आवास योजना के तहत बने 19000 लाभार्थियों को घर की चाभी सौंपना. चाभी सौंपने के बाद पीएम ने उन लाभार्थियो के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खूब बात भी की.

PM Narendra Modi ने कहा कि ये सभी काम राष्ट्र निर्माण का हिस्सा हैं और राष्ट्र निर्माण उनके लिए महायज्ञ है. पीएम ने कहा कि पिछले साल गुजरात में 32 हजार घर लाभार्थियों को सौंपे गए थे. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पीएम मोदी के कार्यकाल में पीएम आवास योजना के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बने हैं. खास बात सिर्फ ये नहीं है कि पीएम मोदी इन घरों का निर्माण समय पर पूरा होना सुनिश्चित करते हैं बल्कि हर लाभान्वित को चाभी सौंपने की प्रक्रिया का हिस्सा बन कर खुद इन गरीब परिवारों के गृह प्रवेश का हिस्सा बनते हैं.

PM Narendra Modi ने का मानना है कि पीएम आवास योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का काम भी आगे बढ़ता है. पिछले 9 सालों में गरीब परिवारों को 4 करोड़ घर सौंपे गए हैं जिनमें 70 फीसदी घर महिलाओं के नाम से रजिस्टर्ड हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने महिला लाभार्थियों को लखपति दीदी के नाम से संबोधित किया. पीएम के मुताबिक इन घरों को बनाने में कई लाख रुपये खर्च होते हैं इसलिए करोंडो महिला लाभार्थी तो अब अपने नाम पर घर पाकर लखपति तो हो ही गयी हैं क्योकि इन करोड़ों महिलाओं को पहली बार अपने नाम पर कोई संपत्ति मिली है.

PM Narendra Modi ने लाभार्थियों को बताया कि अब सरकार ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत देश के 6 शहरों में सस्ते, सुरक्षित और आधुनिक घर बनाने की नयी तकनीकि इस्तेमाल की जा रही है. जल्दी ही ऐसे घर देश भर में गरीबों को मिलेंगे. पिछले महीने यानि अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी मध्यप्रदेश के रीवा गए थे. वहां उन्होने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत बने 4 लाख घरों को लाभार्थियों को सौंपा. कार्यक्रम मे हिस्सा लेकर उन्होने बताया की वो हर गरीब के घर के गृहप्रवेश का हिस्सा बनेंगे.

दिसंबर 2022 में पीएम मोदी त्रिपुरा मे 2 लाख लाभार्थियों के गृहप्रेवेश का हिस्सा बने थे. ये सभी घर पीएम आवास य़ोजना शहरी और ग्रामीण के तहत बनाए गए थे. अक्टूबर 2022 के धनतेरस के दिन पीएम मोदी सतना की जनता से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जुडे थे. इस शुभ दिन उन्होने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत बने घर की चाभी साढे चार लाख लाभार्थियों को सौंपी थी.

PM Narendra Modi ने उन्हें कहा थि को वो उनके गृहप्रवेश में हिस्सा ले रहे हैं.. नवंबर 2022 को पीएम मोदी ने आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के लिए नए बने ईडब्लूएस फ्लैट्स लाभार्थियों को सौंपे थे. इन घरों में दिल्ली की झुग्गियों और स्लमों में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए बनाया गया था. पीएम मोदी ने खुद ही इन घरों की चाभी भूमिहीन कैंप के लाभार्थियों को दिल्ली के विज्ञान भवन में सौंपी थी. सितंबर 2002 को भी गुजरात में पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले 45000 घरों की आधारशीला रखी थी.

इसी तर्ज पर मार्च 2022 में पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के 5 लाख लाभार्थियों के गृहप्रवेश में हिस्सा लिया था. अक्टूबर 2021 को पीएम मोदी ने यूपी के 75 जिलों में पीएम आवास योजना शहरी तहत बने 75000 घरों की चाभियां लोगों को सौंपीं. सितंबर 2020 में मध्यप्रदेश में गृहप्रवेशम के कार्यक्रम में पीएम मोदी मध्यप्रदेश की जनता से वीडियो कांफ्रसिंग के जरिए जुड़े. वहां उन्होने 1.75 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत बने पक्के घरों की चाभी सौंपी थी.

PM Narendra Modi की चिंता मध्य वर्ग भी है. तभी तो उन्होने गुजरात के इस मंच से यही संदेश दिया कि रियल एस्टेट सेक्टर की बेईमानी से गरीब और मध्य वर्ग की मुश्किलों को बढाया है. इसलिए रेरा के माध्यम से न सिर्फ उन्हें कानूनी सुरक्षा दी जा रही है बल्कि उन्हे घर के लिए मिलने वाले लोन में सब्सिडी भी दी जा रही है. साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के गरीबों के घर को समयबद्ध तरीके से पूरा कर उन्हे खासी राहत दे रहे हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 1 =