ग्राम रोनी हरजीपुर नहर पुल पर जंगल से तीन बाईक चोर दबौचे
चरथावल। सीओ सदर कुलदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रमोद गिरी के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज आनन्द पोसवाल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दरअसल चरथावल पुलिस को सूचना मिली तीन चोर मोटर चोरी कर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थाना अध्यक्ष प्रमोद गिरी के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज आनन्द पोसवाल,एसआई रणपाल सिंह, सिपाही मनोज कसाना, अशोक कुमार, रोबिन कुमार आदि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्राम रोनी हरजीपुर नहर पुल पर जंगल से तीनो चोरों को बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से १ तमंचा३१५ बोर,२ कारतूस,एक तमंचा १२ बोर व कारतूस,एक विधुत मोटर,१५ ्यत्र तांबे का तार,ट्रांसफार्मर की पत्तियां,एक बाईक बरामद की है।
