Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना तितावी पुलिस द्वारा लूट का खुलासा: चार शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा लूट का खुलासा करते हुए दौराने पुलिस कार्यवाही के धौलरा जसोई रोड तिराहे से ०४ शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में खालिद पुत्र अलीशेर नि० चिरौली नवादा थाना भौराकलां मु०नगर, विकास पुत्र मुकेश नि० ग्राम धौलरी थाना तितावी मु०नगर, चाँद वीर पुत्र नरेन्द्र नि० चिरौली नवादा थाना भौराकला मु०नगर, महबूब पुत्र हबीब नि० तहसील के पीछे कस्बा व थाना बुढाना मु०नगर बताया।

जिनके कब्जे से ०१ अदद पिस्टल मय ०३ जिन्दा कारतूस ३२ बोर, ०१ अदद रिवाल्वर मय ०२ जिन्दा कारतूस ३२ बोर, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ०३ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ चाकू नाजायज, ०१ मो० सा०, ०१ मो० सा० स्पलेण्डर प्लस, ०१ सैमसंग का मोबाइल फोन (लूटा हुआ), १० हजार रुपये लूटे हुए बरामद किये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने दौराने पूछताछ बताया कि बरामद मोटर साइकिल हमने करीब ०२ महीने पहले थाना क्षेत्र तितावी के बघरा तिरपड़ी रोड से लूटी थी तथा बरामद स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल व १० हजार रुपये जनपद शामली से वैदही फ्यूल पेट्रोल पंप लूट से सम्बंधित है

तथा थाना बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम जौला में पेट्रोल पम्प लूट न होने पर सैल्समेन को गोली मरने की घटना कारित करने का जुर्म इकबाल किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर अंतर्जनपदीय चोर/लूटेरे परवर्ती के अपराधी है, जिन पर लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्र तस्कर आदि संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 5 =