Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शारीरिक परीक्षा की तैयारी करते हुए दौड लगा रहे युवकों को कार ने रौंदा, सात घायल

मुजफ्फरनगर। सेना व अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की तैयारी करते हुए शामली रोड पर दौड़ लगा रहे कई युवकों को विपरीत दिशा से आती एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।

इस हादसे में सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा भी उनका हालचाल जानने पहुंचे। बाद में पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के निवासी कई युवक सेना व अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस फोर्स में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

शुक्रवार की सुबह यह युवक पानीपत खटीमा मार्ग पर हिंडन नदी पुल के पास दौड़ लगाते हुए जा रहे थे। जब ये युवक तितावी में हिंडन नदी पुल के पास पहुंचे तो यहां पर बने तीव्र मोड पर तेजी से आई एक कार ने एक युवक को सामने देखकर अचानक बचाने का प्रयास किया, इसी प्रयास में कार चालक का नियंत्रण कार से छूट गया और तेज गति से आती कार बेकाबू हो गई।

इसके कारण सड़क पर दौड़ लगा रहे कई युवक इस तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गयी और कार चालक कई युवकों को टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गया।

हादसे के बाद दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने तेजी से कार का पीछा किया और पुलिस का सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ही कार का पीछा करते हुए कार को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तितावी निवासी सात युवक अनुराग, विष्णु कुमार, सुमित सिंह, रवि कुमार, विनय सिंह, मौहम्मद दानिश और शुभम कुमार घायल हो गये। कई युवकों की पैर की हड्डी भी टूटी बतायी गयी है।

इनका अस्पताल में एक्सरे और प्लास्टर किया गया है। इसी बीच शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा व नवीन कश्यप भी अस्पताल पहुंचे और घायल युवकों का हालचाल पूछा।

बिट्टू सिखेडा ने पुलिस से कार चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। घायल युवकों का कहना है कि हादसे के बाद उनके साथियों ने कार को कुछ दूर जाने पर ही रोककर कर पकड़ लिया था। इस मामले में युवकों की ओर से थाने पर तहरीर दी गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − seven =