मुजफ्फरनगर में कोरोना ने फिर ठोका शतक, आज मिले 109 ओर मरीज
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 109 ओर मामले सामने आए हैं, जबकि 95 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1188 हो गई है।
#मुज़फ्फरनगर
Rtpcr– सैंपल प्राप्त-450
आज पॉजिटिव– 109
24 Rtpcr
62 RYapid antigen test
22 Pvt Lab
01 ट्रू नॉट
= 109
———————-आज ठीक/डिस्चार्ज -95
टोटल डिस्चार्ज- 2607
टोटल एक्टिव केस- 1188 pic.twitter.com/7LNwjfnFV1— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 18, 2020
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोनावायरस के लिए भेजे गए 450 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से 109 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
इनमें 24 के आरटीपीसीआर, 62 के रैपिड टेस्ट, 22 के प्राइवेट लैब तथा एक के ट्रूनेट मशीन के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज 95 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है
जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1188 हो गई है। जनपद में अब तक कुल 2607 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
