Muzaffarnagar News: ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में खो – खो प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री महेश गर्ग जी, प्रबंधक श्री विनोद संगल जी, डायरेक्टर श्री एम. के. गुप्ता जी, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर जी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी एवं काउंसलर श्रीमती कंचन जी उपस्थित रहें। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है
यह न केवल हमारे शरीर को फिट रखती है बल्कि वर्तमान में खेल को अच्छे कैरियर के रूप में भी देखा जाता है, परंतु सही प्रशिक्षण के बिना खेल में ऊँचाई पर पहुँच पाना आसान नहीं है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में इंटर हाउस खो-खो कंपटीशन कराया गया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
विद्यालय प्रबंधक एम. के. गुप्ता जी व हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी ने बच्चों की खो-खो प्रतियोगिताष् को हरी झंडी दिखाऔ औकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी ने खेलो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है।
खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ होते है। इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी, काउंसलर कंचन जी, गेम्स टीचर नैना जी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी। मंच का संचालन रश्मि पालीवाल व नीरज सैनी ने किया, वही बच्चों के बीच रवीश मिश्रा व योगेंद्र गौतम जी ने पूर्ण व्यवस्था संभाली।
खो-खो प्रतियोगिता हाउसेस (भाभा हाउस, कलाम हाउस, रमन हाउस, बॉस हाउस) के बीच हुई जिसमें फाइनल मैच कलाम हाउस तथा भाभा हाउस के बीच हुआ जिसमें कलाम हाउस ने प्रतियोगिता जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके साथ ही भाभा हाउस दितीय स्थान पर तथा रमन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम तथा द्वितीय विजेता को विद्यालय के मैनेजर श्री विनोद संगल जी व हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया साथ ही साथ बच्चों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

