Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

Muzaffarnagar में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। दबोचे गए बदमाश पर लूट, डकैती और दूसरे अपराध के दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश का 1 साथी फरार हो गया है।

सीओ सदर यतेंद्र नागर ने बताया कि थाना चरथावल पुलिस एसएससी के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार देर रात चेकिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पानीपत खटीमा राजमार्ग बाईपास पर कुछ बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं।

पुलिस ने बताए स्थान पर चेकिंग शुरू की। उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध व्यक्ति आते नजर आए तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस के इशारे को नजरअंदाज कर चालक ने बाइक मोड़ कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी।

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसकी पहचान अफजाल उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान पुत्र जन्नत अली निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद किया गया है। दबोचे गए बदमाश पर लूट, डकैती के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उसका साथी फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fourteen =