Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में हाईवे निर्माण के लिए हटवाया अतिक्रमण, धार्मिक स्थल का हिस्सा भी टूटा

जानसठ (Muzaffarnagar)। पानीपत-खटीमा हाईवे निर्माण के लिए शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया । तहसील के बराबर में स्थित मस्जिद के कुछ हिस्से भी तोड़ दिया गया। इसे लेकर मौलाना की जेई, कानूनगो और लेखपालों से कहासुनी भी हुई। एसडीएम अभिषेक कुमार ने मामला शांत कराया।

शनिवार की दोपहर को पानीपत-खटीमा हाईवेका निर्माण करने वाले ठेकेदार पुलिस बल के साथ तहसील के बरामद में स्थित धार्मिक स्थल के पास जेसीबी लेकर पहुंचे। धर्मगुरु ने हाईवे की जद में आ रहा निर्माण स्वयं हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा। मगर, ठेकेदार नहीं माने। इसे लेकर धर्मगुरु की एनएचएआई के जेई आकाश डागा और तहसील के कानूनगो और लेखपालों के साथ कहासुनी हो गई।

इस दौरान एसडीएम अभिषेक कुमार भी मौके पर पहुंचे और समझाबुझा कर मामला शांत किया। इसके बाद जेसीबी से धार्मिक स्थल का आंशिक भाग तोड़ दिया गया। इसके अलावा मुन्ना, यूनुस, नफीस का होटल और अधिवक्ता अनवर और नईम के अस्थाई चेंबर को भी तोड़ा गया।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने कचहरी में सड़क के दूसरी ओर बने अधिवक्ताओं के कुछ चेंबरों को भी तोड़ने के लिए रविवार तक का समय दिया है। यह चेंबर भी हाइवे निर्माण की जद में आ रहे है। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को अपने चेंबर खुद ही हटा लेने के निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =