Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आसिफ हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार का ईनामी मुठभेड में घायल

मुजफ्फरनगर। ऐलानिया कत्ल करने वाले ५० हजार रुपये के ईनामी बदमाश शातिर अपराधी सोनू सक्का को मुठभेड़ में गोलियों से घायल करने वाली शहर कोतवाली पुलिस ने उसके साथी कुख्यात अपराधी को भी मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया है।

यह बदमाश मिमलाना रोड पर ऐलान के साथ ही कत्ल किये गये आसिफ मामले में मुख्य आरोपी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस की आज दोपहर बाद बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी।

बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

पूलिस सूत्रों के अनुसार इस बदमाश पर २५ हजार रुपये का ईनाम घोषित है। यह बदमाश शातिर अपराधी सोनू सक्का गिरोह का सक्रिय सदस्य है और शार्प शूटर भी है।

बदमाश की पहचान हरियाणा के सोनीपत जनपद निवासी अहमद के रूप में हुई है। अहमद मिमलाना रोड पर हुई आसिफ की हत्या में मुख्य अभियुक्त है।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एनकाउंटर की सूचना मिलने पर एसपी क्राईम दुर्गेश सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अहमद बीते दिनों सोनू सक्का से हुई मुठभेड़ में पीनना बाईपास से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने घंटों तक जंगल में काम्बिंग भी की।

 

आसिफ हत्याकांड का खुलासाः तमंचा, कारतूस व मृतक की स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21677 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =