फिल्मी चक्कर

माइनस 16 डिग्री में 40 घंटे तक डिहाइड्रेट रही Adah Sharma

Adah Sharma इन दिनों अपनी फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. अदा ने फिल्म में शालिनी उन्नीकृष्ण की भूमिका निभाई है, जो केरल की रहने वाली होती है. शालिनी उन्नीकृष्ण बनने के लिए अदा शर्मा ने काफी कड़ी मेहनत की थी. इस बारे में खुद उन्होंने खुलासा किया. अपनी बीटीएस फोटोज पोस्ट कर एक्ट्रेस ने बताया कि, ऐसे फटे फटे होठों का राज… माइनस 16 डिग्री में 40 घंटे तक डिहाइड्रेट रही.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

Adah Sharma ने आगे लिखा, गद्दे को गिरने का अभ्यास करने के लिए रखा गया था … लेकिन हमने इसका इस्तेमाल नहीं किया. घुटनों और चिला हुआ कोहनी लेकिन उफ्फ सब इसके लायक है.

Adah Sharma की तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उनकी डेडिकेशन की तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आपकी मेहनत अविश्वसनीय है. एक यूजर ने लिखा, आपकी मेहनत रंग लाई.

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित केरल स्टोरी को दर्शकों और आलोचकों दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. फिल्म तीन महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए ब्रेमवाश किया जाता है और बाद में एक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है. अबतक फिल्म द केरल स्टोरी ने 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और दर्शक इसे काफी पसन्द कर रहे है. बता दें कि फिल्म काफी विवादों में रही है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21490 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + ten =