उत्तर प्रदेश

Raebareli News: एसटीपी लगाकर नाले के पानी को किया जाएगा शुद्ध, संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी

Raebareli News: मॉडर्न रेल कोच कारखाना यहां एक बड़े उद्योग के तौर पर काम कर रहा है। लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना अब गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक साबित होगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 

कार्ययोजना को अमल में लाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। दरअसल, आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने के पास से मथना नाम का बड़ा नाला गुजरता है। इस नाले से होते हुए शहर भर का गंदा पानी गंगा में प्रवाहित होता है। इस गंदे पानी से गंगा बड़े स्तर पर प्रदूषित होती है। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के जीएम ने मथाना नाले के जल को शुद्ध कर गंगा में प्रवाहित करने की योजना बनाई थी।

इसी योजना को मूर्तरूप देने के लिए कार्ययोजना पर काम शुरू करते हुए जीएम पीके मिश्रा ने अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया है। अब नाले के गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी के माध्यम से शुद्ध किया जाएगा। इसका कुछ जल पोलो ग्राउंड की सिंचाई में इस्तेमाल किया जाएगा। बाकी का बचा हुआ शुद्ध पानी गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसटीपी से शुद्ध किए जाने के बाद सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने से भूगर्भ जल दोहन रुकेगा। गंगा में शुद्ध जल प्रवाहित होने से उसके प्रदूषण का खतरा कम होगा।

मॉडर्न रेल कोच लालगंज के जनसंपर्क अधिकारी अनिक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेल कोच कारखाने से होते हुए एक नाला गंगा नदी में जाता है। इसमें जो पानी है, उसको शुद्ध करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जिससे वह पानी नदी में प्रवेश करेगा तो नदी में स्वच्छता ही रहेगी, इसी के लिए हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =