वैश्विक

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में दो गुटों में ताबतोड़ फायरिंग

Delhi News:  जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो गुटों में ताबड़तोड़ फायारिंग हुई। इस फायरिंग में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को गोली लगी है।घटना की जानकारी मिलती ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों घायलों को पहले आनन-फानन  में पास के जगप्रवेश चंद्र अस्‍पताल में भर्ती कराया गया ज‍िसके बाद उनको गुरु तेग बहादुर अस्‍पताल रेफर कर द‍िया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल चारों घायलों की स्थिति स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार (5 जून) रात करीब 9 बजे जाफराबाद इलाके की गली नंबर 38 में दो गुटो में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में  समीर खोपड़, अब्दुल हुसैन, अरबाज और हमजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया है समीर, अरबाज और हमजा का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। इनके द्वारा की फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फिलहाल चारों गुरु तेग बहादुर अस्‍पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 7 =