Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में आज मिले 55 और कोरोना मरीज, घटी एक्टिव केसों की संख्या, पढ़े पूरी अपडेट

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आज कोरोना के 55 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 116 और मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 1045 रह गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 796 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जनपद में आज 55 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है।

इनमें आठ आरटीपीसीआर, 38 रैपिड एंटीजन टेस्ट, सात प्राइवेट लैब तथा दो के अन्य जिलों से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। जनपद में आज 116 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जनपद में अब तक कुल 3761 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 1045 हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =