Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू भानू ने किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओ ने त्रिस्तरीय कृषि अध्यादेश के विरोध मे एवं किसानो से जुडी समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष ठाकुर बलराम पुण्डीर तथा वरिष्ठ नेता मुर्तजा सलमानी के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान,सिंचाई व्यवस्था,खाद-बीज आदि अनेक समस्याओ के समाधान की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर बलराम पुण्डीर, मुर्तजा सलमानी,जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिह,वरिष्ठ नेता मनीष मित्तल, जिला प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, तहसील अध्यक्ष अनुज वशिष्ठ, जिया महासचिव वत्सल पंडित,शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज सैनी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21783 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 6 =