नोडल अधिकारी के रूप में पधारे इंद्रमणि त्रिपाठी का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर में नोडल अधिकारी के रूप में पधारे व पूर्व में मुजफ्फरनगर में सिटी मजिस्ट्रेट व एडीएम रहे श्री इंद्रमणि त्रिपाठी का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,जिला वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा,जिला युवा अध्यक्ष प्रवीन जैन द्वारा उनसे मुलाकात कर स्वागत किया गया
मुजफ्फरनगर में नोडल अधिकारी के रूप में पधारे व पूर्व में एडीएम रहे इंद्रमणि त्रिपाठी का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल @V5Z8Xr0NQCbO7kh,राकेश त्यागी,जिला वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,प्रवीन जैन द्वारा स्वागत किया गया pic.twitter.com/xm6NXdvHEu
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 27, 2020
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि पूर्व में मुजफ्फरनगर में सिटी मजिस्ट्रेट एवं एडीएम के पद को सुशोभित कर चुके
अपनी कार्यप्रणाली से सभी का दिल जीतने वाले होनहार अधिकारी श्री इंद्रमणि त्रिपाठी जी का शासन द्वारा मुजफ्फरनगर का नोडल अधिकारी बनाए जाने व नगर आगमन पर उनके दौरे के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया
उनको नगर विकास विभाग से संबंधित व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया गया,इस दौरान भानु प्रताप, तरुण मित्तल,सुनील वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।।
