वैश्विक

जानी मानी DD न्‍यूज एंकर Gitanjali Aiyar का निधन

दूरदर्शन समाचार की न्यूज एंकर रहीं गीतांजलि अय्यर (Gitanjali Aiyar) का बुधवार को निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. करीब 3 दशक से ज्यादा समय तक दूरदर्शन में काम करने वाली गीतांजल‍ि के न‍िधन पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शोक-संवेदना जताई है. अय्यर के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

खेल मंत्री ने कहा क‍ि दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सबसे पहली और बेहतरीन अंग्रेजी समाचार एंकरों में से एक गीतांजलि अय्यर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ है. एक मार्गदर्शक और अग्रणी रही हैं. 

पत्रकारिता और प्रसारण उद्योगों में एक अमिट छाप छोड़ते हुए हर न्यूज रिपोर्ट में विश्वसनीयता, व्यावसायिकता और एक अलग आवाज लाई. इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. ओम शांति.”

गीतांजलि अय्यर ने कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया था. वह देश की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकरों में से एक थीं. अय्यर 1971 में दूरदर्शन से जुड़ी थीं और चैनल के साथ करियर के दौरान उन्हें 4 बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार मिला था. 1989 में उन्हें उत्कृष्ट महिलाओं के सम्मान में दिया जाने वाला इंदिरा गांधी ‘प्रियदर्शिनी’ पुरस्कार भी मिला था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − one =