खेल जगत

पीएम मोदी और अमित शाह ने Asia Cup 2023 जीतने पर जूनियर महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए महिला हॉकी जूनियर Asia Cup 2023 का खिताब अपने नाम किया. भारत की बेटियों ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया. भारत की बेटियों के इस शानदार जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गदगद हुए हैं. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पूरी टीम को बधाई दी है.  

पीएम मोदी ने Asia Cup 2023 जीतने वाली भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ की है. पीएम ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि ‘2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई! टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है. उन्होंने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है. उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं.’

भारतीय बेटियों के इस शानदार जीत से देश के गृह मंत्री अमित शाह भी गदगद हुए हैं. अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक क्षण! जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीत कर इतिहास रचा है. इस अभूतपूर्व जीत पर पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से आज पूरा देश गौरवान्वित है. आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’

भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि ‘एक शानदार और अविस्मरणीय रविवार. इतिहास रचने के लिए हमारी नारी शक्ति को हार्दिक बधाई. उन्होंने अपने कौशल और जुनून के दमदार प्रदर्शन से चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता.’उन्होंने कहा, ‘यह गर्व का क्षण है कि युवा और जमीनी प्रतिभा को निखारने की हमारी खोज योजनाओं का ऐसा उत्साहजनक परिणाम मिल रहा है. इस टीम में से 17 खिलाड़ी खेलो इंडिया से जुड़े रहे हैं और उन्होंने साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) के बेंगलुरु परिसर में अपने कौशल को बेहतर किया है. हमें आप पर बहुत गर्व है और पूरा देश आपकी सफलता से खुश है.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − six =