Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- ९ वर्ष मोदी सरकार के पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के मार्गदर्शन में व्यापारियों का विशाल सम्मेलन संपन्न       

               
Muzaffarnagar।  भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के सेवा, संकल्प और सुशासन के ९ वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया, इस व्यापारी सम्मेलन के संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल मुख्य वक्ता राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री डा संजीव बालियान, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के समक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फर नगर के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने व्यापारिक समस्याओं को रखा।
जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारी से माल खरीद कर, जीएसटी पेड़ करने के बावजूद भी, रजिस्टर्ड विक्रेता के द्वारा राजस्व न जमा कराए जाने पर विभाग द्वारा क्रेता को परेशान करना नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त के विरुद्ध है। नगर पालिका के किरायदारों का मामला अभी तक लाल फीताशाही में अटका हुआ है। फायर ब्रिगेड मुजफ्फर नगर का उच्चीकरण करना तथा एक शाखा और खोलना भी फाइलों में अटका पड़ा है।
पॉलीथिन जो मान्य नहीं है उसकी बिक्री पर नहीं उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया जाय। संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने भी विद्युत वितरण के बिलों में फिक्स चार्ज समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि जितनी बिजली खर्च हो उतना ही बिल लिया जाय।
कार्यक्रम में श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, अमित मित्तल, अनिल तायल, दिनेश बंसल, सुनील तायल, शोभित गुप्ता, सुरेश गोयल, अशोक बाटला, प्रमोद मित्तल, कशिश गोयल, हर्ष वर्धन बंसल, श्री मोहन तायल, हिमाशु कौशिक, आदि कई सो व्यापारी एवम् भाजपा के नेताओं ने मोदी ओर योगी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से जानकारी दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + thirteen =