उत्तर प्रदेश

Unnao मौरावां पुलिस पर दबंगों की मदद का आरोप, ‘परिवार ने आत्मदाह का नहीं किया प्रयास’

Unnao मौरावां पुलिस पर दबंगों की मदद का आरोप लगा है. आरोप लगाने वाला पीड़ित अपने परिवार के साथ लखनऊ में यूपी विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंच गया, जहां सुरक्षा कर्मियों ने पूरे परिवार को हिरासत में लिया. वहीं उन्नाव पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद था, जिसमें एक पक्ष से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Unnao के मौरावां थाना क्षेत्र के स्वयंवर खेड़ा गांव के रहने वाली चंद्रकली व बलजीत सिंह का जमीनी विवाद चल रहा है. 7 जून को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों से 6 से 7 लोग घायल हुए थे. पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चंद्रकली के पक्ष से 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं 9 जून को बलजीत सिंह, पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ यूपी विधानसभा के सामने पहुंचकर उन्नाव पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास करने लगे, जिसे देख मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया.

सुरक्षा कर्मियों ने परिवार को हिरासत में लेते हुए उन्नाव पुलिस से संपर्क किया. साथ ही एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने पूरी घटना को पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी. लखनऊ में आत्मदाह के प्रयास की सूचना से उन्नाव पुलिस में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उन्नाव पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =