Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनसुनवाई पोर्टल आइजीआरएस पर पूरे राज्य में मुजफ्फरनगर पुलिस पांचवे रैंक पर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में वर्ष २०२३ के माह मई में ०५वीं रैंक प्राप्त हुई। 
उ०प्र० शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारणध्समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) प्रचलित है। उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है ।
उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण, आईजीआरएस शाखा, थानों में नियक्त आईजीआरएसकर्मचारीगण तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष २०२३ के माह मई में प्रदेश भर में ५वां स्थान प्राप्त हुआ है।
जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 
साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली, रतनपुरी, मन्सूरपुर, छपार, भौराकलां, सिविल लाईन, नईमण्डी, मीरापुर व रामराज द्वारा भी प्रदेश भर में माह मई में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 13 =