Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शासन व प्रशासन के उत्पीड़न भरे रवैये को लेकर सफाई कर्मियों ने रोष जताया, शहर में जुलूस

मुजफ्फरनगर। हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए वीभत्स अत्याचार और उसकी हत्या के मामले में आज नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारी संघ के आह्नान पर सफाई कर्मियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करते हए घटना और इसके बाद पीड़ित परिवार के खिलाफ शासन व प्रशासन के उत्पीड़न भरे रवैये को लेकर रोष जताया गया।

सफाई कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ मिलकर जस्टिस फार मनीषा के नारे लगाते हुए शहर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया गया।

सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से हाथरस के डीएम व एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी जवान तैनात रहे।

डीएम कार्यालय को भी पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में लिया गया था। हाथरस प्रकरण पर नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल और महामंत्री राजू वैद के आह्नान पर सफाई कर्मियों ने सांकेतिक हड़ताल करते हुए टाउनहाल में एकत्र होकर प्रदर्शन किया

सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा।

इसमें हाथरस के बुलगढ़ी गांव में मनीषा वाल्मीकिन की हत्या के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की गयी है। सफाई कर्मचारी संघ ने मनीषा के साथ रेप और अत्याचार करने वाले सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, पीड़िता के दोनों भाईयों को सरकारी नौकरी देने पीड़िता के दोनों भाईयों को सरकारी नौकरी देने, पीड़ित परिवार को गांव से निकालकर हाथरस में मकान देने और हाथरस के डीएम एवं एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की है।

वाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को सहायता नहीं दी गयी तो समाज के लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन में राजेश उटवाल, राजू वैद, कुल्लन देवी, दीपक गम्भीर, राजाराम शास्त्री, कस्तूर सिंह स्नेही, मदनलाल, श्यामलाल, रामदास, देवीदास, महेश भूरा, राजेन्द्र अलमासपुर, मनोज पारचा, पाल सिंह, काला टांक, सूरज बेनीवाल, मुन्ना प्रधान, प्रेम शेरयार आदि मोजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =