News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर व0उ0नि0 मनोज यादव द्वारा वांछित अभियुक्त समीर पुत्र मौ0 अब्बास नि0 मौ0 रामपुरी थाना को0नगर मु0नगर, इमरान पुत्र मौ0 इकबाल नि0 अशोक विहार खन्नानगर थाना लोनी गाजियाबाद मूल नि0 ग्राम किरठल थाना रमाला बागपत को चरथावल मोड काली नदी नये पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर उ0नि0 विजयपाल अत्री द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ नागेन्द्र कौशिक पुत्र चमनलाल नि0 254 प्रवेश विहार अशोक विहार थाना मेडिकल मेरठ को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा वांछित अभियुक्त ताजिम उर्फ तन्जीब पुत्र शमीम नि0 कुंगरपटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को सिंधावली फ्लाई ओवर की नीये से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 608 रूपये के कटे-फटे नोट बरामद किये गये।

अवैध शराब व तमंचे सहित किया गिरफ्तार
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा अभियुक्त शादाब पुत्र शहजाद नि0 इस्लाम नगर कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को रोडवेज बस अडडे के सामने आवास विकास कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 600 नशे की गालियां बरामद किया गया।
ककरौली। थाना ककरौली पर उ0नि0 शीतल शर्मा द्वारा अभियुक्त अफजाल पुत्र शरीफ नि0 ग्राम व थाना ककरौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 890 रूपये नगद पर्चा सटटा गत्ता पेन्सिल व 01 मोबाइल बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां पर उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम मौहम्मदपुर रायसिंह थाना भौराकलां मु0नगर को ग्राम मौहम्मदपुर रायसिंह सरकारी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

सडक हादसो मे कुछ लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथराशाही निवासी विपिन पुत्र सुरेन्द्र बाईक द्वारा चरथावल रोड पर जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के जिला चिकित्सालय भिजवाया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सादिक स्कूटी द्वारा शाहपुर के गांव कसेरवा रिश्तेदारी से लौटते वक्त नदी के पुल के समीप सरिये से लदी ट्राली की चपेट मे आकर चोटिल हो गया।
जिसे उसके परिजनो ने उपचा के लिए सीएचसी भिजवाया। शास्त्री नगर मेरठ निवासी प्रदीप पुत्र शिवकुमार अपनी पत्नि विनीता के साथ कार द्वारा रूडकी जाते वक्त वहलना चौक के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी साजिदा गांव दहचन्द से लौटते वक्त बाईक से गिरकर चोटिल हो गई। साजिदा के बेटे आरिफ ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

मुठभेड में दो शातिर बदमाश घायल
मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस के साथ हुई जबरदस्त मुठभेड में दो शातिर बदमाश पुलिस की गोली का शिकार बनकर घायल हो गए। दोनों बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक बीती रात मीरापुर थाना क्षेत्र में टूटी पुलिया के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने जब एक बाईक पर सवार होकर जा रहे बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अजय उर्फ अजा उर्फ देवा पुत्र हुस्ना निवासी शिमलाकला नई बस्ती थाना मंडावर जनपद बिजनोर तथा हरि उर्फ करन पुत्र हुस्ना निवासी शिमला कला नई बस्ती थाना मंडावर जनपद बिजनोर के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से २ तमंचे, कारतूस तथा ०१ बिना नम्बर की हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस बाईक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार अभियुक्तगण पर चोरी, लूट, गैंगेस्टर आदि संगीन धाराओं में करीब आधा-आधा दर्जन अभियोग दर्ज है।

 

शासन व प्रशासन के उत्पीड़न भरे रवैये को लेकर रोष जताया1 Min |
मुजफ्फरनगर। हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए वीभत्स अत्याचार और उसकी हत्या के मामले में आज नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारी संघ के आह्नान पर सफाई कर्मियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करते हए घटना और इसके बाद पीड़ित परिवार के खिलाफ शासन व प्रशासन के उत्पीड़न भरे रवैये को लेकर रोष जताया गया। सफाई कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ मिलकर जस्टिस फार मनीषा के नारे लगाते हुए शहर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से हाथरस के डीएम व एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी जवान तैनात रहे। डीएम कार्यालय को भी पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में लिया गया था। हाथरस प्रकरण पर नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल और महामंत्री राजू वैद के आह्नान पर सफाई कर्मियों ने सांकेतिक हड़ताल करते हुए टाउनहाल में एकत्र होकर प्रदर्शन कियासफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा। इसमें हाथरस के बुलगढ़ी गांव में मनीषा वाल्मीकिन की हत्या के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की गयी है। सफाई कर्मचारी संघ ने मनीषा के साथ रेप और अत्याचार करने वाले सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, पीड़िता के दोनों भाईयों को सरकारी नौकरी देने पीड़िता के दोनों भाईयों को सरकारी नौकरी देने, पीड़ित परिवार को गांव से निकालकर हाथरस में मकान देने और हाथरस के डीएम एवं एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की है। वाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को सहायता नहीं दी गयी तो समाज के लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में राजेश उटवाल, राजू वैद, कुल्लन देवी, दीपक गम्भीर, राजाराम शास्त्री, कस्तूर सिंह स्नेही, मदनलाल, श्यामलाल, रामदास, देवीदास, महेश भूरा, राजेन्द्र अलमासपुर, मनोज पारचा, पाल सिंह, काला टांक, सूरज बेनीवाल, मुन्ना प्रधान, प्रेम शेरयार आदि मोजूद रहे।

 

मासिक बैठक मे संगठन की मजबूती पर जोर दिया2 Min |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मे संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जनसमस्याओ को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई। महावीर चौक स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने बैठक मे मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए आहवान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान की जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति निहित है तथा किसी भी राजनैतिक दल की सफलता उस दल के कार्यकर्ताओ की मेहनत पर निर्भर करती है। अतः सभी पदाधिकारियो को पार्टी कार्यकर्ताओ को उचित सम्मान देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी व संगठन हित मे काम करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही बूथ कमैटी का गठन किया जाएगा तथा बीएलए बनाए जाएगे। ताकि जमीनी स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके। इसद दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,वरिष्ठ नेता राजीव बालियान एड., सचिन अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,वरिष्ठ नेता गौरव जैन,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड., आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फास्ट फूड की दुकान मे लगी आग3 Min |
बुढाना। फास्ट फूड की दुकान मे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पडौसियो की मदद से आनन-फानन मे किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित फास्ट फूड की दुकान पर आज सुबह गैस सिलेण्डर लीक होने से अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि कस्बा स्थित फास्ट फूड की दुकान मे गैस सिलेण्डर लीक होने से लगी आग से काफी नुकसान हो गया। इस हादसे पर पडौसियो सहित अनेक राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। दुकान स्वामी ने पडौसियो की मदद से किसी प्रकार आग को बुझवाया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया4 Min |
मुजफ्फरनगर। बहुजन क्रांति मोर्चा ने भी हाथरस प्रकरण में आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मोर्चा के संयोजक कंवरपाल ने बताया कि आज प्रदेशव्यापी आंदोलन की कड़ी में डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि योगी राज में कानून का राज खत्म हो गया है। हाथरस के गांव में वाल्मीकि समाज की बेटी से वीभत्स अत्याचार किया गया है। इसके बाद भी सरकार संवेदनशील नहीं है। पीड़ित परिवार को डीएम और एसपी जैसे बड़े अफसर ही फोर्स के साथ भयभीत कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मनीषा कांड के आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक राशि देने की मांग की है। इसके साथ ही मोर्चा ने आजमगढ़ और बुलन्दशहर में बच्चियों के साथ हुई रेप की घटनाओं को लेकर भी रोष जताया गया है। इसके साथ ही किसानों के खिलाफ लाये गये कृषि बिलों का विरोध करते हुए प्रदेश के कई जनपदों में किसानों के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमों को लेकर रोष जताया और इनको वापस लेने की मांग की है।

 

न्यायाधीश बनने पर हर्ष जताया5 Min |
मुजफ्फरनगर। त्यागी समाज एवं पूरा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि हमारे छोटे भाई अनुज त्यागी एडवोकेट मलपुरा वाले की धर्मपत्नी श्रीमती रितिका त्यागी द्वारा यूपी में एचजेएस की प्रतियोगिता में उनका सिलेक्शन होते हुए वह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेगी। साथ ही इनके तेजस्वी पुत्र द्वारा १२वीं क्लास की में ९८.५ प्रतिशत अंक हासिल करते हुए त्यागी समाज एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा यह खुशी का समाचार सुनकर अनुज त्यागी के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर श्रीमती रितु त्यागी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बुके भेंट कर हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके पुत्र को भी हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित करते हुए मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ मनोज वर्मा, अरविंद धनगर सभासदगण के अलावा स्टेनोग्राफर टू अध्यक्ष गोपाल त्यागी ,सचिन त्यागी रणसुरा वाले, मणिकांत त्यागी बहेड़ी वाले, टीनू त्यागी रोहाना वाले, सुनील त्यागी रणसूरा वाले, डॉ पाठक एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

मास्क ना लगाने पर चालान काटे6 Min |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मास्क का प्रयोग ना करने वालो के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई व्यक्तियो के मास्क ना लगाने पर चालान काटे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा मास्क का प्रयोग ना करने वालो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत कई स्थानो पर चैकिंग चलाते हुए बिना मास्क लगाए बाजार मे घूम रहे व्यक्तियो के चालान काटे। पुलिस ने इस दौरान कई लोगो को जमकर हडकाया। इसी संदर्भ मे थाना सिविल लाईन पुलिस ने महावीर चौक व अंसारी रोड पर चैकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए जा रहे वाहन चालको को रोककर उनका चालान काटा तथा कई को सख्त हिदायत देकर छोडा गया। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने शिव चौक,शामली बस स्टैण्ड, अस्पताल चौराहा आदि कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। नई मन्डी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने भोपा बस स्टैण्ड, द्वारकापुरी मोड आदि कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो मे हडकम्प मचा रहा। थाना तितावी मे तैना सब इंस्पैक्टर तारीक वसीम ने बिना मास्क वाले लोगो के चालान काटे। शाहपुर इंस्पैक्टर संजीव कुमार की मौजूदगी मे पुलिस ने मास्क ना लगाने वालो के खिलाफ अभियान चलाया। भोपा थाना प्रभारी सूबे सिह की मौजूदगी मे पुलिस ने मोरना चौकी के समीप मास्क का प्रयोग ना करने वालो की जमकर क्लास लगाई। पुलिस ने इस दौरान कई लोगो के चालान भी काटे। मंसूरपुर थाना प्रभारी के.पी.सिह के निर्देशन मे पुलिस ने पुरबालियान रोड तथा मिल मन्सूरपुर बाजार के समीप बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियो के चालान काटे।

 

जिलाधिकारी से लगाई गुहार7 Min |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना निवासी आवेश मलिक पुत्र स्व इंद्रपाल मलिक कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचकर अपनी फरियाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के समक्ष बयान की ओर बताया कि प्रार्थी चक सं०-२३६२ की खसरा नम्बर ३२६७ स्थित बुढाना बांगर द ० कॉधला रोड कस्बा बुढाना जिला मु ० नगर मे द्वारा विरासत मालिक है उक्त वर्णित भूमि मे प्रार्थी के पिताजी इन्द्रपाल ने द्वारा बैनामा भूमि खरीदी थी जिसका दाखिल खारिज रिकार्ड मालकान मे हो चुका है प्रार्थी के पिताजी के स्वर्गवास के बाद प्रार्थी का नाम बतौर वारिस रिकार्ड मालकान मे दर्ज हो चुका है प्रार्थी भारतीय सेना में कार्यरत है। इस लिए प्रार्थी ज्यादातर बार्डर पर रहता है आरोप है कि प्रार्थी की उक्त वर्णित भूमि में कस्बा बुढाना जिला मु ० नगर निवासी एक युवक अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कर रहा है जिसका प्रार्थी ने विरोध किया तो उक्त ने अपने साथियों के साथ लेकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी है। न्यायहित मे प्रार्थी की भूमि की कानूनी तरीके से पैमाईश की जाकर अवैध कब्जाधारी को हटाया जावे और प्रार्थी का कब्जा सुनिश्चित कराया जावे। उक्त वर्णित भूमि चकबन्दी से बाहर है । उसने मांग की कि अवैध निर्माण को रोककर आरोपी के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज करते हुऐ अवैध निर्माण को रूकवाया जाये तथा उक्त वर्णित भूमि की पैमाईश कराते हुए प्रार्थी की निशानदेही करायी जाये ज्ञापन देने वालो में फौजी आवेश के परिजन साथ रहे।

 

एम०सी०ए० अन्तिम वर्ष का परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के एम०सी०ए० अन्तिम वर्ष का परीक्षाफल घोषित हुआ। जिसमें एम०सी०ए० अन्तिम वर्ष की छात्राओं मे प्रथम स्थान पर आने वाली आयुषी जैन ने ८५.७९ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। द्वितीय स्थान ऐश्वर्य जैन ने ८३.०७ प्रतिशत, तृतीय स्थान श्वेता सिंघल ने ८२.९० प्रतिशत, चर्तुथ स्थान अदिति त्यागी ने ८२.२६ प्रतिशत व पंचम स्थान कु० प्रिंन्सी त्यागी जिसने ८१.११ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व एम०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया और ऑनलाईन के माध्यम से बताया कि हमारे कॉलेज में उच्च शिक्षित शिक्षक है, जो समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहते है।
कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता ने ऑनलाईन के माध्यम से पाँचो छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया व इस अवसर पर कहा कि एम०सी०ए० अन्तिम वर्ष के परीक्षाफल में २० छात्र/छात्राओं द्वारा आनर्स सहित उत्तीर्ण किया गया, जोकि सभी के लिये गर्व का विषय रहा है। इसी के साथ बताया कि कोरोना महामारी की गाइडलाईन का अनुसरण करते हुए सभी छात्र/छात्राओं ने ऑनलाईन कक्षाओं द्वारा घर पर रहकर ही अपने विषयों का अध्ययन किया और ऑनलाईन के माध्यम से आंतरिक परीक्षायें भी करायी गयी। जिसके फलस्वरूप विश्वविद्यालय ने परीक्षा का पेटर्न बदलकर बहुविकल्पीय प्रश्नो पर आधारित प्रश्न-पत्रो द्वारा परीक्षा सम्पन्न करायी गयी थी। जिसके परिणामस्वरूप सभी छात्र/छात्राओं ने उत्तीर्ण होने पर खुशी व्यक्त की व शिक्षको से आर्शीवाद प्राप्त किया एवं भविष्य में और अधिक परिश्रम करने का संकल्प लिया। हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह ही बहुत अच्छा रहा व उन्होने एम०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को बधाई दी।
इसी अवसर पर विभाग के प्रवक्ता प्रशान्त तोमर ने कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज मे छात्र/छात्राओं के लिये समय-समय पर पायथन, जावा जैसी वर्कशॉप का आयोजन होता रहता है। तथा ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से भी छात्र/छात्राओं को निरन्तर अध्ययन कराया जा रहा है। हमारे कॉलेज मे छात्र/छात्राओं के लिये प्लेसमेंट के मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था है तथा एम०सी०ए० के अधिकतर छात्र/छात्रायें विभिन्न बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में प्रोग्रामर, वेब डवलपर एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नियुक्त है। जिनका प्लेसमेंन्ट कॉलेज के मार्गदर्शन एवं सहभागिता के माध्यम से हुआ है।
डा० आलोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र कुमार, अंकुर अग्रवाल, आशीष आहुजा, पारूल कुमार, गंगा सागर, अजय कुमार आदि शिक्षकगणों ने प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।

 

सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी बी0के0 शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2020 में दिनांक 5 से 14 अक्टूबर, 2020 तक जनपद के समस्त अन्त्योदय कार्डो पर 35 किग्रा0 खाद्यान्न (20 किग्रा0 गेहूँ व 15 किग्रा0 चावल) प्रति कार्ड मूल्य ृ 2ध्-किग्रा0 गेहूँ एवं ृ 3-किग्रा0 चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को 5 किग्रा0 खाद्यान्न (03 किग्रा0 गेहूँ व 02 किग्रा0 चावल) प्रति यूनिट मूल्य 2-किग्रा0 गेहूँ एवं 3-किग्रा0 चावल की दर से ई-पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार वितरण कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदया द्वारा उचित दर दुकानों पर नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु जिलास्तरीय नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया है कि नामित जिलास्तरीय नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारियों एवं उचित दर दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे और भ्रमणशील रहकर उचित दर दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या उपलब्ध करायेंगे। अतः सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि कार्डधारको को राशन वितरण करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल आदि रखें तथा कार्डधारको के ई-पॉस मशीन पर अँगूठा लगवाने से पूर्व समस्त कार्डधारको के हाथो को साबुन/सेनेटाईजर से अच्छी तरह धुलवाकर ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के पश्चात् अन्त्योदय एवं पात्र लाभार्थी कार्डधारको को ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण नियमानुसार करें। वितरण के समय सभी उचित दर दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारी एवं सम्बन्धित उचित दर विक्रेता यह भी सुनिश्चित करें कि दुकान पर 5 से अधिक कार्डधारक एक साथ इकट्ठे न हों, सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए कम से कम एक मीटर की दूरी पर कार्डधारको के बीच गोलाध्निशान बनाकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाये। इसी के साथ सभी कार्डधारको से भी अनुरोध है कि वह भी उक्त महाकारी के संक्रमण से बचाव हेतु अपना राशन प्राप्त करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल अवश्य रखें तथा कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो जैसे-सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना, सेनिटाईजर प्रयोग करना, ई-पॉस पर अंगूठा लगाने से पूर्व हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोना आदि का पालन करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 4 =