Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजवादी पार्टी का 28वां स्थापना मनाया

मुजफ्फरनगर। संगठन में ही शक्ति निहित है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए।

महावीर चौक स्थित सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उक्त उद्गार व्यक्त किये।

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता पार्टी से बड़ा नहीं होता अतः सभी को पार्टी हित में पूरी एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए।

उन्होंने बैठक के दौरान सपा सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि सपा हमेशा से किसान, नौजवानों की समस्या तथा जनसमस्याओं के प्रति गम्भीर रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व मंत्री श्रीमती उमाकिरण, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, गौरव जैन, जिया चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता निधिषराज गर्ग, राजीव बालियान एडवोकेट, शौकत अंसारी, पवन बंसल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 17 =