आर्मीनिया से झड़प के बीच अजरबैजान ने गांवों पर कब्जे का दावा किया
आर्मीनिया और अजरबैजान ने कहा कि अलगाववादी क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर भीषण लड़ाई अब भी जारी है। अजरबैजान के राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि उनकी सेनाओं ने एक शहर और कई गांवों पर कब्जा कर लिया है जबकि आर्मीनियाई अधिकारियों ने कहा कि उनकी सेना ने विरोधी पक्ष को भारी नुकसान पहुंचाया है।
इस क्षेत्र में 27 सितंबर को दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था जो अजरबैजान के तहत आता है लेकिन इस पर स्थानीय आर्मीनियाई बलों का नियंत्रण है।
यह 1994 में खत्म हुए युद्ध के बाद इस इलाके में सबसे गंभीर संघर्ष है। आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता सूसन स्टेपेनियन ने कहा कि समूचे अग्रिम क्षेत्र में भारी लड़ाई जारी रही और आर्मीनियाई सेना ने तीन विमानों को मार गिराया।
अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने किसी विमान को गिराए जाने से इनकार करते हुए कहा कि आर्मीनियाई सेना ने नागरिक क्षेत्रों में गोलाबारी की। अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहम अलियेव ने कहा कि देश की सेना ने मदागिज शहर और सात गांवों में झंडा फहरा दिया है।
Today Azerbaijan’s Army has liberated from occupation the city of Jabrayil and several surrounding villages. Long live Azerbaijan’s Army! Karabakh is Azerbaijan!
— Ilham Aliyev (@presidentaz) October 4, 2020
नागोरनो-काराबाख अधिकारियों ने कहा कि उनके पक्ष के अब तक 150 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है। अजरबैजान के अधिकारियों ने अपनी तरफ के हताहत सैनिकों का विवरण नहीं दिया है लेकिन कहा कि उनके यहां 19 नागरिकों की जान जा चुकी है जबकि 55 अन्य घायल हुए हैं।
Today #Azerbaijan’s Army has liberated Talish village of Terter district, Mehdili, Chaxirli, Ashagi Maralyan, Sheybey and Guyjag of Jabrayil district, and Ashagi Abdurrahmanli of Fizuli district. #Karabakh is #Azerbaijan!
— Ilham Aliyev (@presidentaz) October 3, 2020
नागोरनो-काराबाख के राष्ट्रपति के प्रवक्ता वहराम पोघोश्यान ने फेसबुक पर दावा किया कि खुफिया आंकड़ों के मुताबिक लड़ाई में अजरबैजान के करीब 3,000 लोगों की जान गई है।
The deliberate targeting of the #civilian population and infrastructure of #Artsakh by the military-political leadership of #Azerbaijan is a gross violation of the international #humanitarian law, and the latter will bear full responsibility for this war crime. @MFAofArmenia
— Government of Armenia (@armgov) October 4, 2020
आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आर्टस्ट्रन ओवान्नीसियन ने बाद में कहा कि अजरबैजान के करीब 2,300 सैनिकों की मौत हुई है जिनमें से 400 की मौत बीते दिन हुई।
My call upon the intl community on the #Azerbaijan war crimes against #Artsakh/#Karabakh civilian population with clear proofs.#DontBeBlind!!! #HumanRights https://t.co/AUQ9YcLwFf
— Artak Beglaryan (@Artak_Beglaryan) October 4, 2020
अजरबैजान के सैनिकों के हताहत होने के बारे में टिप्पणी नहीं करने से आर्मीनिया के दावों की पुष्टि नहीं की जा सकी।
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोरनो-करबाख इलाके को लेकर लड़ाई शुरू, 16 की मौत
