उत्तर प्रदेश

Amethi: शौच के लिए गई युवती का शव नाले में मिलने से हड़कंप

Amethi में शौच के लिए गई युवती का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पूरा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे सरजू का यादव रिचौरा गांव का है. जहां की रहने वाली 23 वर्षीय युवती रंजीता उर्फ संध्या पुत्री शिव कुमार यादव दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही किनारे मौजूद नाले की तरफ शौच के लिए गई थी. काफी देर बाद रंजीता घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.

परिजन जब नाले की तरफ गए तो वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा बताया गया की रंजीता नाले में डूब गई है, जिसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नाले में जाकर रंजीता के शव को बरामद किया. पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका के चाचा रवि यादव ने कहा कि रंजीता शौच के लिए नाले की तरफ गई थी और जब काफी देर तक नहीं लौटी तो हम लोग उसकी तलाश में जुट गए. नाले की तरफ जाने पर पता चला कि वो नाले में डूब गई है, जिसके बाद हम लोग नाले से उसके शव को निकालकर बाहर ले आये और घर चले आए.

पूरे मामले को लेकर जामो एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामला की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − seventeen =