उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: बारात में आई युवतियों को रंग लगाने को लेकर कपल के बीच झगड़ा

Chitrakoot  में एक शादी समारोह में बारातियों को रंग लगाने के लिए पत्नी से रंग मांगने पर मना किये जाने पर पति आक्रोशित हो गया. गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव की है. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. उसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख कर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.

 शुक्रवार की रात विवाह कार्यक्रम के दौरान बारात में आई युवतियों को रंग लगाने के लिए पवन ने अपने कुछ लोगों को भेज कर अपनी पत्नी उर्मिला से रंग मांगा. पत्नी के रंग देने से मना रने पर पवन आगबबूला हो गया. वो अपनी पत्नी से झगड़ने लगा. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की पवन ने आक्रोश में आकर अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. पीड़िता के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

पीड़िता के भाई नत्थू प्रसाद ने पीआरबी 112 को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पीआरबी पुलिस ने घायल उर्मिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख कर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताया गया है.

मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि रात में पीआरबी को एक महिला के छत से गिरने की सूचना मिली थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 1 =