केन्द्र के काले कानूनो के खिलाफ कांग्रेस की लडाई जारी रहेगीः अजय कुमार लल्लू
मुजफ्फरनगर। सरकार की किसान विरोधी नीतियो के कारण आज किसान परेशान व हताश है। किसान बिल ने किसानो की परेशानी मे इजाफा किया है। कांग्रेस तीनो अध्यादेश बिलां का विरोध करती है। जब तक कृषि बिल वापिस नही लिया जाता तब तक यह मुहिम जारी रहेगी।
कृषि अध्यादेश के खिलाफ नगर के महावीर चौक के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उक्त उदगार व्यक्त किए।
मुजफ्फरनगर में @INCIndia राष्ट्रीय सलाहकार व पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष @pankajmalikinc और @INCUttarPradesh अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉलियो में भरकर कार्यकर्ताओं ने @UPGovt के खिलाफ नारेबाजी करते जुलूस निकाला pic.twitter.com/0sDg50uY01
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 6, 2020
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार को किसानो की समस्या नजर नही आ रही। उन्होने कहा कि केन्द्र के काले कानूनो के खिलाफ कांग्रेस की लडाई जारी रहेगी।
किसानो के हक की लडाई मे पार्टी पूरा समर्थन करेगी। उन्होने कहा कि हम हाथरस प्रकरण का विरोध करते हैं, हाथरस मे पीडित परिवार से मिलने जाते वक्त पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यहार की वे कडी निन्दा करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षय अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में लगातार जगह जगह महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है हाथरस कांड में सरकार तथ्यों को छिपा रही है
इसी कारण मीडियाकर्मियों और राजनीतिक व्यक्तियों को वहां पर जाने नहीं दिया जा रहा है। श्री लल्लू ने कहा कि अगर सरकार की नियत साफ है तो उसे स्पष्ट रूप से जनता को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत दिनों राहुल और प्रियंका गांधी के साथ हाथरस में जाते समय दुर्व्यवहार किया गया।
रालोद कार्यकर्ताओं के साथ फूलगढी जाने पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी के साथ किये लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बार बार सरकार द्वारा उत्पीडन की कार्यवाही किये जाने से यह सरकार शीघ्र ही नेस्तनाबूद हो जायेगी। उन्हेंने कहा कि कोई भी सरकार जनता का दमन कर सत्ता में काबिज नहीं रह सकती है।
किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए महापंचायत के संयोजक एवं पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि ेकहा कि तीन अध्यादेश बिल पूरी तरहा किसान विरोधी है।
सरकार किसानो की समस्या के प्रति गंभीर नही है। हाथरस प्रकरण मे तथ्यो को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को हाथरस जाते वक्त रोकने का प्रयास किया गया
रालोद नेता जयन्त चौधरी पर हुए लाठी चार्ज निन्दनीय है। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर की यह परम्परा रही है कि जब किसी के साथ कोई अन्याय होता है
तो पूरा विपक्ष एक जुट दिखाई देता है। हम इस लडाई मे रालोद के साथ है। रालोद की जो भी लडाई होगी हम उसके साथ है। जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी,शहर अध्यक्ष जुनैद रउफ तथा पूर्व विधायक पंक मलिक आदि ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान बुलंदशहर से एआईसीसी के मैम्बर सोपाल सिंह, बागपत जिलाध्यक्ष युनूस चौधरी, मौलाना नजर, नगीना बिजनौर से पूर्व विधायक सतीश गौतम, पूर्व विधायक पंकज मलिक, शानदार गुफरान, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
