News
खबरें अब तक...

समाचार

सड़क हादसे में पिता पुत्री सहित तीन की मौत
मुजफ्फरनगर/सिखेडा। सड़क हादसे में पिता पुत्री सहित तीन की मौत से ग्रामीणों में शोक छा गया। हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गये। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह बाइक सवार खालापार निवासी १२ वर्षीय अयाज पुत्र मनसाद, थानाभवन निवासी १५ वर्षीय जुबैरिया पुत्री नसीम तथा उसका पिता ३० वर्षीय नसीम जानसठ रोड पर चित्तौडा गंगनहर पटरी के समीप पहुंचे कि इसी बीच पानीपत खटीमा राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार पिता पुत्री व 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गयी। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से हड़कम्प मच गया तथा आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों सहित अनेक लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गये। वहीं दूसरी ओर, गंगनहर पुल के समीप हादसे के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। सड़क हादसे में तीन की मौत की सूचना मिलते ही सिखेडा पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही सिखेडा गंगनहर के लिए रवाना हो गये। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। आज दिन निकलने पिता पुत्री सहित तीन की हादसे में मौत का मामला स्थानीय ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा।

 

मुठभेड में शातिर लुटेरा घायल1 News 3 |
भोपा/मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल नेतृत्व में स्क्क देहात नेपाल सिंह की देहात क्षेत्र की टीम बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही हैं इसी क्रम में भोपा पुलिस की रहमतपुर राजबाहें के पास बदमाशो से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल हो गया घायल लुटेरा अक्षय पुत्र जीता उर्फ जीत सिंह ग्राम योगेन्दरनगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से १ तमंचा मय २ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस,बाईक बरामद की है थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश डकैत प्रवृत्ति का अपराधी है जिस पर जनपद मुजफ्फरनगर में डकैती, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

केन्द्र के काले कानूनो के खिलाफ कांग्रेस की लडाई जारी रहेगीः अजय कुमार लल्लू
यूपी में महिलाओं पर हो रहा अत्याचारः अजय कुमार2 News 2 |
मुजफ्फरनगर। सरकार की किसान विरोधी नीतियो के कारण आज किसान परेशान व हताश है। किसान बिल ने किसानो की परेशानी मे इजाफा किया है। कांग्रेस तीनो अध्यादेश बिलां का विरोध करती है। जब तक कृषि बिल वापिस नही लिया जाता तब तक यह मुहिम जारी रहेगी।
कृषि अध्यादेश के खिलाफ नगर के महावीर चौक के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उक्त उदगार व्यक्त किए। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार को किसानो की समस्या नजर नही आ रही। उन्होने कहा कि केन्द्र के काले कानूनो के खिलाफ कांग्रेस की लडाई जारी रहेगी। किसानो के हक की लडाई मे पार्टी पूरा समर्थन करेगी। उन्होने कहा कि हम हाथरस प्रकरण का विरोध करते हैं, हाथरस मे पीडित परिवार से मिलने जाते वक्त पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यहार की वे कडी निन्दा करते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षय अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में लगातार जगह जगह महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है हाथरस कांड में सरकार तथ्यों को छिपा रही है इसी कारण मीडियाकर्मियों और राजनीतिक व्यक्तियों को वहां पर जाने नहीं दिया जा रहा है। श्री लल्लू ने कहा कि अगर सरकार की नियत साफ है तो उसे स्पष्ट रूप से जनता को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत दिनों राहुल और प्रियंका गांधी के साथ हाथरस में जाते समय दुर्व्यवहार किया गया। रालोद कार्यकर्ताओं के साथ फूलगढी जाने पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी के साथ किये लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बार बार सरकार द्वारा उत्पीडन की कार्यवाही किये जाने से यह सरकार शीघ्र ही नेस्तनाबूद हो जायेगी। उन्हेंने कहा कि कोई भी सरकार जनता का दमन कर सत्ता में काबिज नहीं रह सकती है।
किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए महापंचायत के संयोजक एवं पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि ेकहा कि तीन अध्यादेश बिल पूरी तरहा किसान विरोधी है। सरकार किसानो की समस्या के प्रति गंभीर नही है। हाथरस प्रकरण मे तथ्यो को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को हाथरस जाते वक्त रोकने का प्रयास किया गया तथा रालोद नेता जयन्त चौधरी पर हुए लाठी चार्ज निन्दनीय है। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर की यह परम्परा रही है कि जब किसी के साथ कोई अन्याय होता है तो पूरा विपक्ष एक जुट दिखाई देता है। हम इस लडाई मे रालोद के साथ है। रालोद की जो भी लडाई होगी हम उसके साथ है। जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी,शहर अध्यक्ष जुनैद रउफ तथा पूर्व विधायक पंक मलिक आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान बुलंदशहर से एआईसीसी के मैम्बर सोपाल सिंह, बागपत जिलाध्यक्ष युनूस चौधरी, मौलाना नजर, नगीना बिजनौर से पूर्व विधायक सतीश गौतम, पूर्व विधायक पंकज मलिक, शानदार गुफरान, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई4 News 3 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान एवं बुढाना विधायक उमेश मलिक ने सिसौली पहुंचकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। गौरतलब है कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने ६ अक्टूबर १९३५ को जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली में किसान के परिवार में जन्म लिया था। चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की ८५वीं जयंती पर भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं मतस्य विभाग के राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व बुढाना विधायक उमेश मलिक ने कस्बा सिसौली में पहुंचकर बाबा महेंद्र टिकैत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उसके पश्चात मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं विधायक उमेश मलिक ने हवन में शामिल होकर हवन का पूर्ण कराया। इस मौके पर सतपाल पाल, अजय बालियान सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

पुलिस ने कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। नई मण्डी पर उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मन्नान पुत्र नबीहसन, फाजिल पुत्र यूनुस निवासीगण रखेडी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को रथेडी से गिरफ्तार किया गया। वांछित अभियुक्त नीतिश पुत्र अरविन्द निवासी नरातोमपुर माजरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा अभियुक्त जीशान पुत्र आदिल निवासी खामपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को खामपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर उ0नि0 चन्द्रपाल द्वारा वांछित अभियु्क्त सुखराज सिंह पुत्र तरसेन सिंह निवासी बटाला थाना बटाला जनपद गुरदासपुर पंजाब को चितोडा मोड से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना भौराकलां पर उ0नि0 हरीश चन्द द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त मोनू उर्फ उमापति पुत्र श्यामलाल निवासी मौहम्मदपुर मुस्लमान थाना हसवर जनपद अम्बेडकरनगर को नदी पुल ग्राम कपूरगढ से गिरफ्तार किया।
ककरौली। थाना ककरौली पर उ0नि0 वासिक सिद्दीकी द्वारा अभियुक्त आजाद पुत्र शमशाद, अमजद पुत्र इकबाल निवासीगण चौरावाला थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को चौरावाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1190 रुपये नकद, पर्चा, सट्टा,पेन्सिल व 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया।

बाल्मिकी समाज समाज के लोगांं ने पैदल मार्च व धरना प्रदर्शन किया5 News 3 |
खतौली। यूपी के हाथरस प्रकरण को लेकर आज कस्बे के बाल्मीकि समाज का गुस्सा फुट पड़ा यहां सैंकड़ों से भी अधिक बाल्मीकि समाज की महिलाएं, पुरुष एंव बच्चे हाथों में बैनर, पोस्टर लिए पैदल मार्च व धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। पैदल मार्च खतौली के मौहल्ला देवीदास से शुरू होकर बड़ा बाजार,मेरठ रोड,रेलवे रोड,जानसठ रोड होते हुए तहसील में पहुंचा पैदल मार्च में कॉंग्रेस के इंद्रा गांधी स्मारक समिति से जुड़े लोग भी भारी संख्या में शामिल हुए बाद में यह पैदल मार्च तहसील में पंहुचा जहां बाल्मीकि समाज के सुधीर बाल्मीकि जिलाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ के नेत्रतत्व में सभी से एक ज्ञापन एस डी एम खतौली को सौंपा जिसमे हाथरस की बेटी के हत्यारों को फाँसी, मृतका के परिजनों को सरकारी नोकरी सहित विभिन्न मांग की गई।

 

महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की ८५ वीं जयंती पर उनको भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। चौधरी टिकैत ने सदैव किसानों के हितों के लिए काम किया है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास एवं संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
भारत के किसान आन्दोलन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की भूमिका पर पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान द्वारा लिखित पुस्तक का दूसरा एडिशन जिसमे उनके जीवन का किसानों के प्रति संघर्ष होगा को अशोक बालियान व श्री राजेन्द्र कुमार (निदेशक, रिसर्च विंग, महाराजा सूरजमल संस्थान, दिल्ली) लिख रहे है। इस पुस्तक के आने से किसान आन्दोलन में शोध की नई जमीन तैयार होगी।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत सहित देश के अनेकों किसान नेताओं से बातचीत करने और किसानों के मुद्दों पर वर्षों से लिखने-छापने का अवसर मिलता रहा हैं।
देश में किसानों के लिए बड़े आंदोलनों के महानायक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश में किसान राजनीति की दिशा बदल दी थी। सत्ता के गलियारों ने उन्हें अनेकों बार लुभाया, मगर वे अपनी राह ही चलते गए थे। उन्होंने न अपनी खेती-किसानी छोड़ी और न ही अपना देहाती अंदाज छोड़ा था। चौधरी टिकैत सरकार के विरोध में लाखों की भीड़ जुटा देते थे।

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत मनाई6 News 3 |

जानसठ। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक, सोए हुए किसान को जगाने वाले, किसानों को आवाज देने वाले , अफसर शाही और इस देश की सरकारों को एसी से निकालकर किसान के खेत पर पहुंचकर उसका दर्द समझने के लिए मजबूर करने वाले किसानों के भगवान परम श्रद्धेय महात्मा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की ८५ वी जन्म जयंती किसान सेवा सहकारी समिति चेयरमैन राजन वालिया के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई कार्यक्रम में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं उनके श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया किसानों के हित के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले किसानों के सच्चे हितैषी परम श्रद्धेय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के श्री चरणों में कोटि-कोटि सादर नमन उपस्थित कार्यकर्ता रविंदर सैनी जी राहुल कश्यप जी सोमपाल कश्यप जी अनुज सैनी जी एवं राजन वालिया मंडल महामंत्री एवं चेयरमैन किसान सेवा सहकारी समिति तिसंग।

 

पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज की निंदा की
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट ऐक्शन कमैटी की एक मीटिंग अनूप सिंह राठी एडवोकेट के अंकित विहार स्थित आवास पर हुई जिसमें एक्शन कमैटी के संचालन समिति के लोगों ने  हाथरस में जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की कडे शब्दों में निंदा की गयी। सभी ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान डा. जितेंद्र चौधरी, श्रीमती अंजलि चौधरी, अनूप राठी, अमित अहलावत, कुलदीप सिवाच, संजय मलिक एड., बिट्टू सिखेडा, मनोज राणा, अनूप राठी, नरेंद्र सिंह, जल सिंह वर्मा, रीता चौधरी, नेहा चौधरी, प्रीति चौधरी, सुनिता मलिक, विशेष सहरावत, निखिल ठाकरान, अमित राठी, अमित चौधरी, अजित खोकर, श्रीमती रेनू चौधरी, मनीष बालियान आदि मौजूद रहे।

 

आपसी विवाद में हुई मारपीट
ककरौली। आपसी विवाद मे हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खेडी फिरोजाबाद मे दो पडौसियो के बीच हुई कहासुनी व गाली गलौच तथा मारपीट मे एक युवक फावडे के हमले से घायल हो गया। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो तथा गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षो के बीच समझौता करा दिया।

 

चप्पलों से पिटाई
मुजफ्फरनगर। सरेराह परेशान कर रहे मजनू की महिला ने चप्पलो से खबर लेते हुए पुलिस को सौप दिया। इस दौरान कई लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मिनाक्षी चौक पर आज दोपहर उस समय अजीबो-गरीब स्थिती बन गई कि जब एक महिला ने मनचले की चप्पलो से धुनाई कर डाली। महिला का आरोप है कि उक्त युवक पिछले कई दिनो से बाजार आते-जाते वक्त उसके साथ छींटाकशी कर रहा था। आज फिर से युवक द्वारा परेशान करने पर हंगामा खडा कर दिया।

 

पश्चिमी उ० प्र० अलग बनाने की मांग7 News 2 |
मुजफ्फरनगर। ग्राम जड़ौदा जट्ट जनपद सहारनपुर में उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने पश्चिमी उ० प्र० अलग प्रदेश बने को लेकर वर्कशॉप आयोजित की। अध्यक्षता क्लब अध्यक्षता महावीर सिंह पुण्डीर पूर्व प्रधानाचार्य व संचालन राधेश्याम पुण्डीर ने किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने हेतु आगे की रणनीति बनाई गयी वर्कशॉप में पश्चिमांचल के २१ जिलों में को मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की माँग सरकार से की गयी कोविड १९ के नियमों का ध्यान रखते हुये वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने बताया गया कि पश्चिमांचल लगभग ७२प्रतिशत रिवैन्यू लखनऊ को एकत्रित करके देता है लेकिन बदले में पश्चिमांचल को मात्र-१८प्रतिशत मिलता है, प्रदेश सचिव डाक्टर बिनोद कुमार ने बताया आज पश्चिमांचल को संसार का सबसे महँगा न्याय मिलता है पश्चिमांचल के जिलों से इलाहाबाद की दूरी ८५० किमी० पडती है उन्ह़ने बताया कि इस समय प्रदेश में १५ यूनिवर्सिटी है जिसमें से पश्चिमांचल को मात्र-३ यूनिवर्सिटी ही मिली है यही हाल मेडिकल कालेज का भी है ३० राजकीय मेडिकल कालेज में से मात्र-३ मेडिकल कॉलेज ही पश्चिमांचल मिले हैं यही नही उ०प्र० में दो एम्स बनाये गये वो भी दोनो पूर्वी उ०प्र० में बना दिये पश्चिमांचल के लोगों के साथ यह भेदभाव अब असहनीय है। वर्कशॉप के वर्कशाप का संचालन करते हुऐ राधेश्याम पुण्डीरने बताया कि आज पश्चिमांचल के हिस्से की छोटी से बडी नौकरियों में पश्चिमांचल के युवाओं की भागेदारी नगण्य है नौकरियों में यह भेदभाव पश्चिमांचल के युवाओं को क्रांति करने पर मजबूर कर सकता है वक्ताओं में डाक्टर राजेश पुण्डीर , आशुतोष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला मे आशुतोष प्रताप सिंह पुण्डीर को तहसील देवबन्द महासचिव यूथविंग के पद पर मनोनीत किया गया।

आजाद समाज पार्टी बैठक सम्पन्न9 News 1 |
मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के एटूजेड रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ से आये संजीव पाल के अलावा जोन प्रभारी मनोज और बोबी गुर्जर भी उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनुवादियो ंकी सोच दलितो ंकी रोटी बेटी पर लगी हुई है इसलिए पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में बेहताशा अपराध बढ़ रहे है। उन्होंने दलित समाज के आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर के हाथों को मजबूत करे। इसके अलावा वक्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य पार्टियों पर भी कटाक्ष किये। इस मोके पर जिलाध्यक्ष जगदीश पाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि जिला प्रभारी के रूप में तहसीन मंजूरी व मन्नान बालियान को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में आशीष कश्यप, भूपेंद्र आर्य एडवोकेट (प्रधान जी), कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, खतौली विधानसभा प्रभारी हरिमोहन, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष वेदप्रकाश, नगर अध्यक्ष अली जैदी, चरथावल ब्लॉक के अध्यक्ष नदीम एडवोकेट एवं पुरकाजी नगर अध्यक्ष के रूप में शाहनवाज की नियुक्ति की गयी है। सभी लोगों को नियुक्ति पत्र दे दिये गये है। नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारियों की एक बैठक शपथ ग्रहण समारोह के रूप में शीघ्र ही आयोजित की जायेगी तत्पश्चात पूरे जनपद में सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

 

ब्राहमण समाज स्वाभिमान मोर्चा ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण समाज स्वाभिमान मोर्चा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी को भेजे गए पत्र मे उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की मजबूती के सम्बन्ध मे सुझाव दिए हैं। ब्राहमण समाज स्वाभिमान मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली के पदाधिकारियो ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी,की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी को भेजे गए पत्र मे अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की स्थिति ज्यादा सत्तोषजनक नही है,दिन -प्रतिदिन गिरते हुए जनाधार के कारण पार्टी आज सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। पार्टी को पुर्नजीवित करने के लिए पार्टी के वफादार समर्थक आपको कुछ सुझाव रे रहे है। यदि इन सुझाव पर गम्भीरतापूर्वक विचार करके अमल किया गया तो निश्चित रूप से पार्टी का जनाधार बढेगा और 2022 विधानसभा चुनाव मे पार्टी एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत कर सकेगी। ब्राहमण समाज स्वाभिमान मोर्चा ने सुझाव दिया कि सोनिया गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर किसी भी प्रदेश से राज्यसभा मे भेजकर संसदीय दल का नेता घोषित किया जाए। उत्त्र प्रदेश मे अध्यक्ष पद पर ब्राहमण समाज के व्यक्ति को नियुक्त किया जाए इसके लिए पं.कमलापति त्रिपाठी का परिवार, राजेश मिश्रा व प्रमोद तिवारी जैसे व्यक्ति आपके पास मौजूद है। वर्ष 1977 से 1980 के बीच श्रीमति इन्दिरा गांधी के साथ जेल गए सत्यागहियो अथवा उनके परिवार के सदस्यो को प्रत्येक जिले मे कम से कम एक विधानसभा सीट पर एक ब्राहमण समाज का प्रत्याशी होना चाहिए।उदाहरण के लिए जनपद मु.नगर की शहर सीट पर पं.सुबोध शर्मा,पी.सी.सी.तथा जनपद शामली की थानाभवन सीट पर पंडित उमादत्त शर्मा पी.सी.सी.को पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए। इसी प्रकार अन्य सभी जनपदो मे कम से कम एक सीट पर ब्राहमण प्रत्याशी होना चाहिए। पार्टी के सभी प्रकोष्ठो का पुर्नगठन कर पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित किया जाये। जैसे युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सहकारिता कांग्रेस,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ,स्वास्थ्य प्रकोष्ठ आदि। इस दौरान पं.पीतम हिस,वीरसैन शर्मा, मनोज शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा,पं.मदनलाल शर्मा, बंशीध्र शर्मा,विनो कौशिक,ब्रिजेश शर्मा,पं.रामकुमार वशिष्ठ एड.,ओमपाल शर्मा,अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

गोष्ठी का आयोजन
बुढ़ाना। वन्य प्राणी सप्ताह (१ अक्टूबर से ७ अक्टूबर २०२०) के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढाना के परिसर मे एक जागरूकता कार्यक्रम/गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य पीपल फ़ॉर एनिमल्स व वन दरोगा नेत्रपाल सिंह द्वारा विस्तार से वन्य जीव संरक्षण व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर वन विभाग बुढाना से नरेंद्र सिंह, हशिलाल, तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाचार्य अकबर अली, सोमदत्त शर्मा, मुनेश, दीपा, देवेंद्र राजकुमार व नगरवासी नौशाद व गुफरान कोविड -१९ के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शामिल हुए।

 

शिकायतों के निस्तारण की करायी जायेगी क्रॉस चेकिंग, फर्जी निस्तारण न होः जिलाधिकारी11 News 1 |
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जायेः सेल्वा कुमारी जे.
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जायें।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. आज सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण कर रही थी। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी,पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाये।
इस अवसर पर एस0डी0एम0 , तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कोरोना महामारी के दौरान मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों को रोजगार देने वाला उ0प्र0, पूरे देश में प्रथम स्थान पर
मुजफ्फरनगर। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण कृषि क्षेत्रों का पारिवारिक बंटवारा होने से छोटे-छोटे टुकड़ों में बँटी जमीन आजीविका के लिए कम पड़ने तथा भूमिहीनों को आजीविका के लिए शहरों की ओर पलायन करना पड़ा। शहरों की ओर पलायन करने से ग्रामीण कौशल, ग्रामीण संस्कृति व श्रम का भी पलायन होने लगा। इसलिए भारत सरकार ने ग्रामीणों का पलायन रोकने के लिए उनको गाँव में ही रोजगार देने के लिए महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी अधिनियम लागू कर प्रत्येक बेरोजगार को वर्ष में 100 दिन का रोजगार देने की व्यवस्था की है।
उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बडेघ् पैमाने पर मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पादित की जा रही है। कोरोना संकट के दौरान मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार देने वाला उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना लॉकडाउन अवधि मेंं देश के अन्य प्रदेशों में काम करने वाले कामगारोंध्श्रमिकों के वापस उ0प्र0 आने तथा ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट को देखते हुए मनरेगा के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में काम कराने की अनुमति दे दी। काम कराते समय सभी श्रमिकों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करना जरूरी कर दिया। अन्य प्रान्तों से लौटे प्रवासी श्रमिक जिनके पास जॉबकार्ड नहीं था उनके जॉबकार्ड बनाये गये। मनरेगा में काम मिलने तक उन्हें एक-एक हजार रूपये व खाद्यान्न उपलब्ध कराये गये।
प्रदेश सरकार गाँवों के विकास की गति और प्रवासी श्रमिकों सहित गाँव के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अन्तर्गत कार्य कराया जा रहा है। जहाँ गाँवों के निर्माण कार्य तालाबों की खुदाई, नदियों का पुनरोद्धार, सम्पर्क मार्ग, चकरोड, नाला-नाली, चेकडेम, कूपों का पुनरोद्धार, भू-समतलीकरण, जल प्रबन्धन, आदि कार्य हो रहे हैं, वहीं गांवां के श्रमिकों को रोजगार भी मिल रहा है। प्रदेश में 5.36 लाख से अधिक निर्माण व अन्य कार्य कराये जा रहे हैं।
कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन अवधि में भी मनरेगा के अन्तर्गत अप्रैल, 2020 से 09 सितम्बर, 2020 तक 94.15 लाख श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया, जिसमें लगभग 12 लाख प्रवासी श्रमिक हैं। सभी श्रमिकों को 4515.32 करोड़ रू0 मजदूरी का भुगतान सीधे उनके खाते में किया गया। इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों को मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार देने वाला उत्तर प्रदेश, पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। मनरेगा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत सरकार द्वारा 26 करोड़ मानव दिवस का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किन्तु प्रदेश की मानव दिवस सृजन की प्रगति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा प्रदेश का श्रम बजट 35 करोड़ मानव दिवस कर दिया है। 9 सितम्बर, 2020 तक विभिन्न कार्यों पर 6295.96 करोड़ रू0 व्यय करते हुए 22.51 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया है। इस वर्ष अब तक 77.95 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। जिनमें 29,479 परिवार ऐसे हैं जिन्हें 100 दिन का पूर्ण रोजगार उपलब्ध कराया गया है। मनरेगा से प्रदेश में ग्रामीण विकास और रोजगार का सृजन हो रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15066 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =