Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानों के हित के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान एवं बुढाना विधायक उमेश मलिक ने सिसौली पहुंचकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

गौरतलब है कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने ६ अक्टूबर १९३५ को जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली में किसान के परिवार में जन्म लिया था।

चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की ८५वीं जयंती पर भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं मतस्य विभाग के राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व बुढाना विधायक उमेश मलिक ने कस्बा सिसौली में पहुंचकर बाबा महेंद्र टिकैत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

उसके पश्चात मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं विधायक उमेश मलिक ने हवन में शामिल होकर हवन का पूर्ण कराया। इस मौके पर सतपाल पाल, अजय बालियान सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की ८५ वीं जयंती पर उनको भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

चौधरी टिकैत ने सदैव किसानों के हितों के लिए काम किया है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास एवं संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

भारत के किसान आन्दोलन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की भूमिका पर पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान द्वारा लिखित पुस्तक का दूसरा एडिशन जिसमे उनके जीवन का किसानों के प्रति संघर्ष होगा को अशोक बालियान व श्री राजेन्द्र कुमार (निदेशक, रिसर्च विंग, महाराजा सूरजमल संस्थान, दिल्ली) लिख रहे है।

इस पुस्तक के आने से किसान आन्दोलन में शोध की नई जमीन तैयार होगी।पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत सहित देश के अनेकों किसान नेताओं से बातचीत करने और किसानों के मुद्दों पर वर्षों से लिखने-छापने का अवसर मिलता रहा हैं।

देश में किसानों के लिए बड़े आंदोलनों के महानायक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश में किसान राजनीति की दिशा बदल दी थी। सत्ता के गलियारों ने उन्हें अनेकों बार लुभाया

मगर वे अपनी राह ही चलते गए थे। उन्होंने न अपनी खेती-किसानी छोड़ी और न ही अपना देहाती अंदाज छोड़ा था। चौधरी टिकैत सरकार के विरोध में लाखों की भीड़ जुटा देते थे।

6 Min 3 |जानसठ। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक, सोए हुए किसान को जगाने वाले, किसानों को आवाज देने वाले , अफसर शाही और इस देश की सरकारों को एसी से निकालकर किसान के खेत पर पहुंचकर उसका दर्द समझने के लिए मजबूर करने वाले किसानों के भगवान परम श्रद्धेय महात्मा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की ८५ वी जन्म जयंती किसान सेवा सहकारी समिति चेयरमैन राजन वालिया के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई

कार्यक्रम में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं उनके श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया

किसानों के हित के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले किसानों के सच्चे हितैषी परम श्रद्धेय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के श्री चरणों में कोटि-कोटि सादर नमन

उपस्थित कार्यकर्ता रविंदर सैनी जी राहुल कश्यप जी सोमपाल कश्यप जी अनुज सैनी जी एवं राजन वालिया मंडल महामंत्री एवं चेयरमैन किसान सेवा सहकारी समिति तिसंग।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =