Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पानीपत खटीमा राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आ जाने से पिता पुत्री सहित तीन की मौत

मुजफ्फरनगर/सिखेडा। सड़क हादसे में पिता पुत्री सहित तीन की मौत से ग्रामीणों में शोक छा गया। हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गये। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह बाइक सवार खालापार निवासी १२ वर्षीय अयाज पुत्र मनसाद, थानाभवन निवासी १५ वर्षीय जुबैरिया पुत्री नसीम तथा उसका पिता ३० वर्षीय नसीम जानसठ रोड पर चित्तौडा गंगनहर पटरी के समीप पहुंचे कि इसी बीच पानीपत खटीमा राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार पिता पुत्री व 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से हड़कम्प मच गया तथा आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों सहित अनेक लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गये।

वहीं दूसरी ओर, गंगनहर पुल के समीप हादसे के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। सड़क हादसे में तीन की मौत की सूचना मिलते ही सिखेडा पुलिस मोके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही सिखेडा गंगनहर के लिए रवाना हो गये।

पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। आज दिन निकलने पिता पुत्री सहित तीन की हादसे में मौत का मामला स्थानीय ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21451 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − two =