फिल्मी चक्कर

Sunny Deol की बहू Drisha Acharya और पत्नी Pooja Deol की पहली तसवीर आई सामने

Sunny Deol  के बड़े बेटे करण देओल (Karn Deol) की शादी बड़े ही धूमधाम से 18 जून को हुई. करण ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या (Drisha Acharya) संग शादी रचाई. धीरे-धीरे कर शादी की तसवीरें सामने आ रही है, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है. अब एक फोटो सामने आई है जिसमें द्रिशा और पूजा देओल नजर आ रही है.

करण देओल और द्रिशा आचार्या की शादी की कई तसवीरें सामने आई है, जिसमें पूरा देओल परिवार नजर आया. करण ने एक फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया जिसमें उनकी मां पूजा देओल दिखी. पूजा अपनी बहू के साथ किसी बात पर हंसती-खिलखिलाती दिख रही है. दोनों सास-बहू की ये अनसीन तसवीर फैंस देखकर प्यार बरसा रहे है. बता दें कि सनी देओल की पत्नी ने लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखी है.

अब करण के दादा और अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए सभी फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, करण की शादी के लिए आप सभी को शुभकामनाए.’ धर्मेंद्र की ओर से शेयर की गई फोटोज में उनके दो अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं. पहले में वो अपने फिल्म के किसी कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरा किसी रिएलिटी शो का लग रहा है.

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =