Featureवैश्विक

अमेरिकी में ही रिन्यू किया जा सकेगा H1B Visa, रिन्यु के लिए नहीं आना होगा India

H1B Visa अमेरिका में ही रिन्यू किया जा सकेगा. यह फैसला उन हजारों भारतीय लोगों के राहत भरा है जो काम के लिए अमेरिका में रुके हैं. यह फैसला उन्हें अमेरिका में ठहरने में मदद करेगा साथ ही उन्हें अपने वर्क वीजा रिन्यू के लिए भारत आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच गुरुवार को व्हाइट हाउस में होने वाली द्विपक्षीय बैठक से पहले यह पहल की गई है.

H1B Visa एक अप्रवासी वीजा है. यह अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है. अमेरिकी की प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत समेत अन्य देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को यूएस बुलाने के लिए इसी वीजा पर निर्भर है. गौरतलब है कि अमेरिका ने साल 2022 में भारतीय छात्रों को रिकार्ड सवा लाख वीजा जारी किया था.

वहीं, एच1बी वीजा को लेकर बाइडन प्रशासन के एक उच्च अधिकारी ने कहा है कि  अमेरिका एच-1 और एल वीजा धारकों की विस्तारित संख्या के लिए इसे लागू करने के इरादे के साथ भारतीय नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा.

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह भारत में लोगों के लिए, अमेरिका में लोगों के लिए, हमारे कारोबारों के लिए सचमुच में अच्छा है. गौरतलब है कि  2004 तक कुछ खास श्रेणियों के अप्रवासी वीजा, खासतौर पर एच-1बी का अमेरिका के अंदर ही नवीनीकरण किया जा सकता था. इसके बाद एच-1बी वीजा धारक विदेशी प्रौद्योगिकी श्रमिकों को अपने पासपोर्ट पर एच-1बी की अवधि बढ़ाये जाने का मुहर लगवाने के लिए स्वदेश जाना पड़ता है. बता दें, एच-1बी वीजा एक बार में तीन साल तक के लिए जारी किया जाता है.

पीएम मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे में कहा है कि अमेरिकी में रह रहे भारतीय लोगों के लिए इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जा रहा है. वहीं, अमेरिका के 2 अन्य शहरों में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास खुल सकते हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =