मिसाइल हमले के बाद बिगड़े हालात, Russian राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तख्तापलट का खतरा
Russian यूक्रेन युद्ध को अब डेढ़ साल हो गये हैं. रूस की फौज लगातार यूक्रेन पर हमला कर रही है, लेकिन अब युद्ध के बीच नया मोड़ आ गया है. दरअसल रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच Russian राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तख्तापलट का खतरा मंडरा रहा है.
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन को डर है कि उनकी प्राइवेट मिलिशिया वैगनर ग्रुप उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट की कोशिश कर सकती है. ऐहतियातन क्रेमलिन में सुरक्षा के लिहाज से टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों को तैनात किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर ग्रुप के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने यूक्रेन के बखमुत में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए रूस और Russian सेना को दोषी मान रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने क्रेमलिन से बदला लेने की कसम भी खाई है.
मिसाइल हमले में दर्जनों वैगनर लड़ाकों की मौत हो गई है. जिसके बाद प्रिगोझिन ने कहा है कि हम मॉस्को जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि जो कोई भी हमारे सेंटर में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा.

