वैश्विक

Vladimir Putin की सख्ती के बाद पीछे हटे Russia’s Wagner Group chief येवगेनी, रूस में नजर आये टैंक और बख्तरबंद वाहन

Vladimir Putin की सख्ती के बाद बगावत पर उतरी वैगनर आर्मी बैकफुट पर आ गई है. Russia’s Wagner Group चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने लड़ाकों को मॉस्को से हटने और वापस यूक्रेन स्थित बैस कैंप में लौटने का आदेश दे दिया है. बता दें, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में आने के दो दशकों से अधिक समय के नेतृत्व के दौरान यह बगावत रूस के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनौती बन सकता था. लेकिन किसी बड़ी हिंसा से पहले ही पुतिन की सख्ती के आगे झुकते हुए वैगनर आर्मी वापस लौट गई. हालांकि वैगनर लड़ाकों से निपटने के लिए रूस ने अपने दक्षिणी किनारे पर बख्तरबंद वाहनों और सैनिकों के साथ चौकियां स्थापित कर ली थी.

Russia’s Wagner Group चीफ प्रीगोझिन ने कहा कि जब उनके लोग मॉस्को से सिर्फ 200 किलोमीटर (120 मील) दूर थे, तो उन्होंने उन्हें वापस भेजने का फैसला किया, ताकि रूसी लोगों का खून न बहे.उन्होंने यह नहीं बताया कि मॉस्को ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को हटाने की उनकी मांग पर प्रतिक्रिया दी है या नहीं. क्रेमलिन की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है.यह घोषणा बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के कार्यालय के एक बयान के बाद हुई जिसमें कहा गया कि उन्होंने पुतिन के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद प्रिगोझिन के साथ एक समझौते पर बातचीत की.

लुकाशेंको के कार्यालय ने कहा कि Russia’s Wagner Group चीफ प्रिगोझिन एक प्रस्तावित समझौते के तहत अपने सैनिकों की वापसी पर सहमत हुए. उन्होंने कहा कि समझौते में वैग्नर सैनिकों के लिए सुरक्षा गारंटी भी शामिल है.मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर ने एक जुलाई तक शैक्षणिक संस्थानों और खुले क्षेत्र में होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों को निलंबित रखने की घोषणा की थी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे पहले निजी सेना वैग्नर ग्रुप के सशस्त्र विद्रोह की घोषणा को विश्वासघात और रूस की पीठ में छुरा घोंपने वाला कदम करार दिया था. पुतिन ने कहा कि बगावत की साजिश रचने वालों को कठोर सजा दी जाएगी. वहीं, प्रीगोझिन के लड़ाके यूक्रेन की सीमा पार कर रूस के दक्षिण में महत्वपूर्ण शहर में दाखिल हुए और वे मॉस्को की तरफ बढ़ने लगे.

Russia’s Wagner Group चीफ प्रीगोझिन की सेना के राजधानी की ओर बढ़ने के बीच मॉस्को के कई हिस्सों में सैन्य ट्रक और बख्तरबंद वाहन देखे गए. इसके दक्षिणी हिस्से में सैनिकों ने चौकियां बनाई, रेत की बोरियां लगाने के साथ मशीनगन तैनात कर दी.अधिकारियों ने मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी शासन लागू करने की घोषणा की, जिसके तहत वहां नागरिकों को हासिल कई अधिकारों को सीमित कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई. मॉस्को के मेयर ने आगाह किया कि Russia’s Wagner Group  की बगावत के कारण कड़ी सुरक्षा के तहत रूस की राजधानी के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंधित किया जा सकता है.

Russia’s Wagner Group के विद्रोही होने पर देश के नाम संबोधन में Vladimir Putin ने प्रीगोझिन का नाम लिए बिना उसके विद्रोह को विश्वासघात और देशद्रोह करार दिया. उन्होंने यह भी कहा, विद्रोह की साजिश रचने वाले सभी लोगों को कठोर सजा भुगतनी होगी. सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + seventeen =