समाचार (Muzaffarnagar News)
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मंत्री ने किया शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वार्ड 36 की सभासद पारूल मित्तल ने वार्ड वासियों के स्वास्थ्य का आयोजन नई मन्डी स्थित जी.सी.पब्लिक स्कूल मे लगवाया। दो दिवसीय स्वास्यि शिविर का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवावाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आए नेत्र विशेषज्ञ डा.आकाश कुमार,डा.राकेश बंसल,डा.मलका अरोरा, डा.भोपाल सिंह, डा.मलका अरोरा आदि ने मरीजों की जांच की। शिविर मे शुगर, बीपी, हैपीटाईटिस, हीनोग्लोबिन आदि की जंाच की गई। स्वास्थ्य शिविर मे आने वाले अतिथियों का सभासद पारूल मित्तल एवं उनके पति भाजपा नेता अचिन्त मित्तल ने स्वागत किया। इस दौरान जी.सी.पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक विनोद गोयल, डा.अशोक कुमार, नवीन कुमार, महेश चन्द गर्ग, डा.एम.के.गुप्ता के अलावा जी.सी.पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आजादवीर, स्कूल हैड ममता चौहान, अनिल कंसल, भाजपा सभासद बिजेन्द्र पाल सहित काफी संख्या मे वार्डवासी मौजूद रहे।
सीओ नई मंडी ने समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना समाधान दिवस के अवसर पर नई मन्डी कोतवाली पहंुचे सीओ हिमंाशु गौरव ने जन समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के द्वितिय एवं चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसका उददेश्य फरियादियों की पुलिस विभाग सम्बन्धी एवं भूमि विवाद आदि विभिन्न समस्याओं का समाधान कराना है। इसी संदर्भ में आज शनिवार के दिन आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव ने थाने पर पहंुचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया तथा शेष रही समस्या के निराकरण हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान इंस्पैक्टर संतोष कुमार त्यागी, इंस्पैक्टर क्राईम लाल सिंह, एसएसआई राजकुमार राणा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
होटल संचालकों को यशवीर महाराज ने दी चेतावनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने कहा की मुजफ्फरनगर से लेकर हरिद्वार तक कई सारे होटल मुस्लिमों के हैं लेकिन वे लोग अपने होटलों का नाम सनातन धर्म के देवी-देवताओं के नाम पर व हिंदू नाम पर रखते हैं, जिससे की हिंदू यात्रीगण भ्रमित होकर उनके यहां भोजन कर लेते हैं, यह उन हिंदू यात्रीयो के साथ बहुत बड़ा धोखा है क्योंकि अधिकतर हिंदू शाकाहारी होते हैं और मुसलमान मांसाहारी होते है और जिन बर्तनों में मांस अंडे बनाता है उन्हीं बर्तनों में भोजन बना कर हिंदू यात्रियों को खिलाया जाता है। हम प्रशासन से मांग करते हैं ऐसे मुस्लिम संचालकों के होटल से हिंदू नाम के बोर्ड उतारकर मुस्लिम नाम के बोर्ड लगाए। ७ दिन का समय है मुस्लिम होटल संचालक अपने मुसलमान नाम के बोर्ड लगा ले या प्रशासन इनके होटलों पर लगे बोर्ड हटा दे यदि नहीं हटायें गये तो ७ दिन बाद हम स्वयं मुस्लिम होटलों पर लगे हिंदू नाम के बोर्ड हटा देंगे। स्पष्ट चेतावनी है होटल चलाने है तो मुसलमान नाम से खूब चलाओ, हिंदू नाम से किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिये जाएंगे। यदि सनातन धर्म में इतनी ही आस्था है तो सनातन धर्म में घर वापसी करके खूब सनातन धर्म के देवी देवताओं के चित्र व नाम लिखके होटल संचालित करें।।
तबादला नीति के विरोध में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने दो घ्ंाटे का किया कार्य बहिष्कार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा मुजफ्फरनगर का पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दो घण्टे समय ०८ः०० से १०ः०० बजे तक का पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। जिसमे इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर समस्त अस्पताल बन्द रहा। धरने को सम्बोधित करते हुए डी०पी०ए० के जिला मंत्री मनोज त्यागी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ मे बैठे अधिकारी सरकार को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। गलत स्थानान्तरण नीति बनाकर सरकार और कर्मचारियों के बीच में खाई बनाने का काम करे रहे है जो कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। डी०पी०ए० के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी ने कहा स्थानान्तरण नीति मे स्वयं के अनुरोध को भी शामिल किया जायें। स्टॉफ नर्स एसोसिएशन की जिला मंत्री श्रीमति सरिता चौधरी ने कहा सरकार को अगर स्थानान्तरण करने ही हैं तो फरवरी और मार्च में कर दिये जाने चाहिए। अन्त मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे के० सी० राय ने कहा अगर सरकार ने मांगे नही मानी तो यह दो घण्टे का कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन मे भी बदल सकता है। धरने में मुख्य रूप से डा० नवनीत बंसल, डा० संजीव गुप्ता, मौ० हारून, मौ० निसार अली,संजीव कुमार लाम्बा, अनिल कुमारशोराज सिंह, श्रीमति अखिलेश त्यागी, श्रीमति वन्दना, श्रीमति जसवीर कौर,विपिन कुमार, श्रीमति संतोष गुप्ता,राजकुमार गिरी, अजय कुमार, सुनील, मौ० जमील आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू निवासी पीड़ित व्यक्ति जीशान ने आज जनपद के जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर विदेश में काम के लिए भेजने के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनाकर हजारों की धोखाधड़ी करने वाले २ व्यक्ति के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र जिला कलेक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
पीड़ित व्यक्ति जीशान ने बताया कि हमारी समस्या यह है कि मैं अपने लड़के को सऊदी अरब भेजना चाहता था तो एक एजेंट है जो मुजफ्फरनगर का के खालापार में नूर मस्जिद के पास रहता है तो उसने हमारे घर से ८० हजार रूपये व पासपोर्ट वीजा लगाने के लिए लेकर गया था एवं २० हजार रूपये मोबाइल से ऑनलाइन लिए थे और वीजा व टिकट भी फर्जी दे दिए वही हमें २८ तारीख की लड़के की फ्लाइट बता रहा था जिसकी हमारे पास रिकॉर्डिंग है चाहे सुन लीजिए क्योंकि वीजा उसने २०२४ का बताया जिसे वह रिकॉर्डिंग में भी कह रहा है कि हा यह गलत हुआ है व इसे मैं ठीक करवा देता हूं लेकिन तुम्हारा लड़का २८ तारीख में ही जाएगा, जिसके बाद हम २८ तारीख को दिल्ली पहुंचे तो वहां ऑफिस बंद था एवं मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन भी बंद था और वहां से परेशान होकर हम वापस आ गए। उन्होंने कहा कि अब हमारे पैसे नहीं दे रहा है जिसके लिए अब कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मौखिक परीक्षा 1 जुलाई को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म कॉलेज,मुजफ्फरनगर के प्राचार्य प्रो.सुधीर कुमार पुण्डीर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि एम.ए.द्वितिय वर्ष अंग्रेजी-व्यक्तिगत-वार्षिक प्रणाली-के परीक्षार्थियो की मौखिक परीक्षा दिनांक 01 जुलाई 2023 को प्रातः 9ः30 बजे से महाविद्यालय मे प्रारम्भ होगी। प्राचार्य ने यह भी बताया कि चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से सम्बद्ध अन्य महाविद्यालयों क्रमशः डी.ए.वी. कालेज मु.नगर, जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज, मु.नगर, सी.सी.आर. कॉलेज, मुजफ्फरनगर, वीतरात स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज, बरला, जे.वी.जैन इण्टर कॉलेज सहारनपुर, महाराज सिंह कालेज, सहारनपुर, आर.के.कालेज, शामली, डी.ए.वी. कॉलेज बुढाना, इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबन्द, इस्लामिया डिग्री कॉलेज सहारनपुर, उपाध्याय नयन सागर जैन डिग्री कॉलेज जमालपुर, एच.बी.एच. महाविद्यालय, नन्हैडा, वेद बेगमपुर, सहारनपुर, देवबन्द कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन, तलहेडी चुंगी, सहारनपुर, सैंट आर.सी. कॉलेज ऑफ एजूकेशन बनत शामली तथा रायल कॉलेज ऑफ एजूकेशन एण्ड हायर स्टडीज, जौला बुढाना की मौखिक परीक्षा श्री दिनांक 01 जुलाई 2023 को प्रातः 9ः30 बजे से एस.डी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर मे ही होगी। मौखिक परीक्षा से सम्बन्धित सूचना महाविद्यालय की वैबसाईट पर देखी जा सकती है।
इंदिरा कालोनी में भंडारे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंदिरा कॉलोनी के वार्ड ३९ के सभासद रविकांत उर्फ काका ने जीत की बधाई देते हुए किया भंडारे का आयोजन। सभी वार्ड वासियों एवं क्षेत्रवासियों ने भंडारे में जाकर किया प्रसाद ग्रहण कढ़ी चावल आलू पूरी हलवा कद्दू आदि का प्रसाद किया ग्रहण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला गौरव स्वरूप एवं भाजपा नेता रहे मौजूद शाम ६ः०० बजे से भंडारा आयोजित किया गया भंडारे के बाद सभी को जाते वक्त हलवे का प्रसाद घर के लिए दिया गया और अधिक जानकारी देते हुए रविकांत शर्मा के भतीजे आशु ने बताया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, सतीश शर्मा, वंदना शर्मा, हनी, आशु, अभिषेक त्यागी, कुलदीप, सक्षम, तानिया आदि का सहयोग रहा
समर कैंप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में समर कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में समर कैंप का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ प्रवीण चौधरी ने किया समर कैंप के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं ने पूरा आनंद लिया जहां छात्र एक और क्रिकेट मैच का मजा ले रहे थे प्रतिस्पर्धा कर रहे थे वहीं दूसरी ओर छात्राएं खो-खो प्रतियोगिता में अपने दमखम दिखा रही थी क्रिकेट मैच में पहला मैच टीचर्स वर्सेस स्टूडेंट के बीच हुआ जिसमें बहुत रोचक मुकाबला हुआ दूसरा मैच एनसीसी कैडेट्स वर्सेस अन्य छात्रों के बीच हुआ जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने विजय प्राप्त की वहीं छात्राओं में एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्राओं के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई इसमें एनसीसी की छात्राओं ने विजयश्री हासिल की इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं के बीच एक ऊर्जा का समावेश होता है और पठन-पाठन के लिए शरीर चुस्त-दुरुस्त होता है इस कार्यक्रम को बहुत शानदार तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोजित करने के लिए हमारे बहुत ऊर्जावान एनसीसी अधिकारी कपिल कुमार, सुनील कुमार, गणित प्रवक्ता गोविंद वर्मा, फिजिक्स प्रवक्ता संजय ठाकुर कंप्यूटर इंचार्ज ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कलश यात्रा के साथ हुआ कथा का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगरॅ/खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण संकीर्तन भवन (गीता भवन) गली घंटाघर खतौली में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ । कलश यात्रा प्रातः ८ः३० बजे मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बड़ा बाजार , इंदिरा मूर्ति, जी.टी रोड, गली घंटाघर से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची ।कलश यात्रा में कथा व्यास श्री सुशील पुरोहित वेदपाठी जी के साथ सैकड़ों महिलाओं तथा श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु का गुणगान किया । इसके उपरांत दोपहर ३ः०० बजे से कथा व्यास पूज्य श्री सुशील पुरोहित वेदपाठी जी ने मंगलाचरण करके भागवत जी की महत्ता का गुणगान किया और बताया कि भागवत श्रवण करने मात्र से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य तीनों का दुख कैसे दूर हुआ भक्ति ने भागवत की कथा श्रवण करने से ज्ञान, वैराग्य नवयौवन संपन्न होकर भक्ति के साथ संतों की मंडली के मध्य नाचने लगे और श्रोता समुदाय भी झूम उठे अंत में पूज्य महाराज श्री ने पांच प्रकार के महापापियों का उल्लेख किया और धुंधकारी जैसे महा पापी का संस्मरण सुनाकर भक्तों का मनमोह लिया।
कथा में मुख्य यजमान दिनेश कुमार गुप्ता सह परिवार उपस्थित रहे ।
कथा में मुख्य रूप से भावेश गुप्ता, रितेश गुप्ता, पंकज भटनागर, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मनोज अग्रवाल ल, मुकेश तायल , बिट्टू शर्मा, संजीव मिश्रा, दीपक, रवि, कन्हैया मित्तल, अरविंद वर्मा, अंजू चड्डा, ललित अग्रवाल, अक्षत, कार्तिक, प्रवीण गुप्ता, संजय चराया, प्रदीप गुप्ता, विजय शंकर, कन्हैया, अंकुर आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नेत्र कैंप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जमीअतुल कुरेश मुजफ्फरनगर एवं वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर के सहयोग से हाजी शमीम कुरैशी अध्यक्ष जमीअतुल कुरेश के आवास गहरा बार पुलिस चौकी से आगे मैन रोड खालापार पर निशुल्क आंखों के विराट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में आंखों के मरीजों ने अपनी आंखें चेक करा कर लाभ प्राप्त किया डॉ स्वाति अग्रवाल एमबीबीएस एम एस सीनियर सर्जन के द्वारा हजारों मरीजों को उनकी आंखें चेक कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई तथा चश्मे का नंबर देने के लिए प्रेमपुरी स्थित वरदान नेत्र हॉस्पिटल में आमंत्रित किया तथा ५० ऐसे आंखों के मरीज चिन्हित किए गए जिनकी आंखों का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा ऐसे सभी मरीजों को बेहतरीन लेंस केरकर उनकी आंखों का ऑपरेशन सोमवार से वरदान नेत्र हॉस्पिटल प्रेमपुरी में डॉ स्वाति जैन के द्वारा किया जाएगा कैंप का उद्घाटन अंजू अग्रवाल वह मुजस्सिम एडवोकेट तथा हाजी भूरे हाजी फहीम जाकिर लोधी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया वार्ड सभासद हाजी उमर दराज पूर्व सभासद नौशाद कुरेशी जुएब खान अदीब कुरेशी का सहयोग रहा कैंप में वरदान संस्था के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल मंत्री शिवचरण गर्ग उपाध्यक्ष योगेंद्र जैन उपस्थित रहे डॉ स्वाति अग्रवाल के साथ मयूर अग्रवाल प्रवीण कुमार आकाश कुमार सनी अजय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा
व्यापार मंडल की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर की एक बैठक रामपुरी अमित धीमान के यहाँ हुई। जिसकी अध्यक्षता शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष और संचालन जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
कोषाध्यक्ष हिमांशु गोयल ने जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता जी और नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता जी की संस्तुति पर अमित धीमान को नगर सचिव नियुक्त किया।
सर्वप्रथम शलभ गुप्ता और जनार्दन विश्वकर्मा ने अमित धीमान, रवि दत्त, अंकित वर्मा, कपिल कुमार , पवन , अंकित गर्ग, प्रदीप धीमान, सुबोध त्यागी राजेश कुमार, अंकित वर्मा, गुलनवाज, पवन धीमान, कपिल धीमान, रामकिशोर आदि को माला पहनाकर स्वागत किया और व्यापार मंडल की सदस्य्ता ग्रहण कराई और सभी से अनुरोध किया की हमेशा ईमानदारी से व्यापारियों के हित के लिए कार्ये करे ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये और आने वाले दिनों मै महा मेला कावड़ मेले मै अपनी सेवा देकर शासन प्रशासन का सहयोग कर पुण्य अर्जित करे। अमित धीमान ने व्यापार मंडल का आभार प्रकट किया और कहाँ जो जिम्मेदारी आपने मुझे सोपी है उसका मै पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा और हमेशा व्यापारियों के हितो के लिए संघर्षरत रहूंगा। सेकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।
रजवाहे में मिला युवक का शव

चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कल से लापता चल रहे व्यक्ति का शव थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव लुहारी के रजवाहे मे मिलने से परिजनो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पूर्व रामपुर तिराहे के समीप सडक पार करते वकत् कार की टक्कर से मजदूर घायल हो गया था। जिसके बाद आरोपी कार चालक उक्त युवक को उपचार दिलाने की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले गया। चर्चा है कि रास्ते मे मौत होने पर कार चालक ने उसे शव को चरथावल क्षेत्र में फेंक दिया। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले मे भागदौड कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। गंाव बसेडा निवासी मनोज छपार में सहारनपुर मार्ग पर रामपुरी निवासी लोकेश कबाडी के गोदाम पर नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को दोपहर कबाड से भरा ट्रक धर्म कंाटे पर तुलवाने के लिए सडक पार कर रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार की टक्कर से वह घायल हो गया। उपचार दिलाने के लिए चालक उसे अपनी कार में डालकर अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद कार चालक ने उसका शव चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा नहर मे फैंक दिया और मौके से फरार हो गया। जब मनोज अपने घर नही पहंुचा तो उसके परिजनो को उसके घर वापिस ना लौटने पर चिन्ता सताने लगी। उन्होने इस समबन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर भागदौड शुरू की। पुलिस को गोदाम के समीप खून पडा दिखा। इस मामले मे जांच पडताल कर रही पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे शव की शिनाख्त कराकर पंचनामा भर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ’’गर्मी तथा मानसून जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता’’ के संबंध में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स के में आज वाणिजय विभाग, एक्टीविटी क्लब एवं ’’आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ’’ द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी थीम ’’गर्मी तथा मानसून जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता’’ रही। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, डा0 रवि अग्रवाल (विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय), श्रीमति एकता मित्तल (विभागाध्यक्ष मानविकी संकाय), डा0 नवनीत वर्मा (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में विद्याार्थियों ने गर्मी तथा मानसून जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढाने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये तथा प्रतियोगिता में अभिषेक, अर्पित कौशिक, लभन पुण्डीर, शगुन चौधरी, अक्षर पुण्डीर, ईशा, अलफिया, स्नेहा एवं अपूर्वा आदि छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लभन पुण्डीर, द्वितीय स्थान शगुन चौधरी एवं तृतीय स्थान अलफीया व सांत्वना पुरूस्कार ईशा व अक्षारा पुण्डीर को मिला।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमति एकता मित्तल एवं श्रीमति मानसी अरोरा व प्रतियोगिता का संचालन डा0 अतुल वर्मा ने किया।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बदलते हुए मौसम के साथ उससे जनित होने वाली बीमारियों के प्रति स्वयं तथा अपने परिवार और आसपास के लोगो जागरूक करना चाहिए जिससे हम अनेक प्रकार की बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। अन्त में प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का धन्यवाद दिया ओर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर करते रहने चाहिए जिससे विद्यार्थियों की जागरूकता अपने व समाज के प्रति बढाई जा सकें।
इस अवसर पर वाणिज्य संकाय से डा0 माधुरी अरोरा, डा0 जगमोहन जोदान, डा0 सुरेश चन्द शुक्ला, डा0 नदीम, डा0 मानसी अरोरा, डा0 अजय महेश्वरी, डा0 अतुल वर्मा, प्रशान्त शर्मा, प्राची चौधरी, अमन वर्मा, आशा आदि रहें।
सम्मेलन की तैयारी को की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मण्डी मंडल में मंडल अध्यक्ष डा जगपालकी अध्यक्षता में सभासद श्रीमती ममता बालियानके आवास पर बैठक आहूत की गई बैठक में इस मौके पर सुंदर पाल सिंह जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मनोज पांचाल जिला महामंत्री ,विजय वर्मा जिला मंत्री,सतीश बालियान , सम्राट सिंह, नरेंद्र सिंह,इकबाल सिंह जिसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सम्मलेन कि तैयारी और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चर्चा की मंडल अध्यक्ष व मंडल की पूरी कमेटी के व पिछड़ा वर्ग मण्डल में निवास जिला में पिछड़े समाज के सम्मानित व्यक्ति और समस्त पदाधिकारीयों को सूचित किया और आह्वान किया की आगामी २५ जुलाई को समय १०ः०० बजे सुबह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर पिछड़ा मोर्चा का सम्मेलन रहेगा सभी पिछड़ा मोर्चा के पदाअधिकारियों और सम्मानित कार्यकर्ताओं से ’निवेदन है अधिक से अधिक संख्या की समय से पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए आपकी उपस्थिति अति महत्व पूर्ण रहेगी धन्यवाद,आदि सभी पदाधिकारियो पटका पहनाकर सम्मानित किया।
जनता की सेवा करना मेरे लिए सर्वोपरिः मदन भैया

जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद के खतौली विधायक मदन भैया से स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर मिलने पहुंचे रालोद के विधायक प्रशन्न चौधरी, इस दौरान खतौली विधानसभा क्षेत्र से आए ग्रामीणों से बातचीत में विधायक मदन भैया ने कहा कि जनता की निस्वार्थ सेवा करना मेरा सर्वोपरि कर्तव्य है।
शनिवार को कस्बा जानसठ में राकेश पाल की बिटिया की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे रालोद के विधायक मदन भैया, शादी समारोह में पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर शामली के रालोद विधायक प्रशन्न चौधरी विधायक मदन भैया से मिलने पहुंचे दोनों विधायकों के बीच मंत्रणा हुई। इस दौरान क्षेत्र से आए हुए ग्रामीणों की जन समस्याओं को विधायक ने सुना और उनका निराकरण कराया कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समाधान कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत में विधायक मदन भैया ने कहा कि आप लोगों की सेवा करना मेरा सर्वोपरि कर्तव्य है और मैं हमेशा ही जनता की सेवा करता रहा हूं। इस दौरान उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख कर्मवीर नागर, प्रभात मोतला, अमित कुमार, मास्टर साजिद, मोहम्मद खुर्शीद, इरशाद गुर्जर, संजय गुर्जर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
समाजसेवी रेशू ने दिया श्रीणेय कांवड़ आयोग के गठन का सुझाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ समाजसेवी और उधमी सत्यप्रकाश रेशू ने जुलाई माह में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ियों की सुगम और सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रधानमंत्री, यू.पी., पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को भेजी हैं, जिसमें अमरनाथ, वैष्णों देवी की तर्ज पर कांवड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्रीणेय कांवड़ आयोग के गठन का सुझाव दिया गया हैं। कांवड़ यात्रा में आने वाले शिवभक्तों के इंश्योरेंस को अनिवार्य करने की सलाह भी दी गई है।
दरअसल सावन माह में होने कांवड़ यात्रा में करोड़ों कांवड़िये उत्तराखंड और यूपी की सीमा से होकर गुजरते हैं। इस बार यह यात्रा जुलाई माह में प्रस्तावित है। लंबे समय से कांवड़ यात्रा से जुड़े रहे वरिष्ठ समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने सभी पहलुओं पर मंथन करने के बाद कांवड़ यात्रा को लेकर एक कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना का पूरा प्रारूप डिजिटल और दस्तावेजी हिसाब से तैयार किया गया। समाजसेवी रेशू ने आगामी कांवड़ के मद्देनजर पूरा फार्मूला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भेजा है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे सुझाव पत्र में सत्य प्रकाश रेशू ने कहा है कि सावन मास की कांवड़ यात्रा का स्वरूप दूसरी बड़ी धार्मिक यात्राओं से कम नहीं है। हर साल करोड़ों की संख्या में शिवभक्त इस यात्रा में शामिल होते हैं। देश में अमरनाथ यात्रा, वैष्णो देवी यात्रा, मानसरोवर यात्रा, बालाजी तिरुपति यात्रा में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और मेडिकल की सुविधा उपलब्ध रहती है। उसी तरह कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व्यवस्थित बनाने के लिए च्च्श्रीणेय कांवड़ आयोगज्ज् का गठन जरूरी है।
आयोग की साइट पर जाकर कोई भी शिवभक्त कांवड़ियां निर्धारित शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के साथ ही प्रत्येक कांवड़िए के इंशोरेन्स की व्यवस्था भी लागू होनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की दशा में पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जा सके। बताया गया कि यदि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा आदि राज्य मिलकर च्च्श्रीणेय कांवड़ आयोगज्ज् का गठन करते है और प्रत्येक रजिस्ट्रेशन के बदले ३०० से लेकर ५०० रूपये की राशि ली जाती है, तो उससे कांवड़ियों के इंशोरेंस, लाईट व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेंगी
उपस्थिति में लापरवाही बरतने पर 35 ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी
मुजफ्फनगर। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थिति में लापरवाही बरते जाने पर ३५ ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस किये जारी।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम सचिवों द्वारा जन शिकायत ऐप, मुजफ्फरनगर पर नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरती गई। संदीप भगिया, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा जन शिकायत मुजफ्फरनगर, मोबाईल ऐप पर दिनांक ०१-०६-२०२३ से २३-०६-२०२३ तक संबधित ग्राम सचिव अधिकारियो की उपस्थितियो का अवलोकन किया गया जिसमे सचिवो द्वारा लगातार उपस्थिति दर्ज नही करायी जा रही है जिसके संबंध में ३५ ग्राम सचिवो को नोटिस जारी कर इसके संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया, संतोषजनक उत्तर न पाए जाने पर इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जन शिकायत मोबाइल ऐप पर ग्राम सचिवो की जियो बेस्ड (लोकेशन आधारित) उपस्थिति दर्ज कराने का प्राविधान किया गया है, जिससे सचिव द्वारा अपने रोस्टर के अनुसार अपने पंचायत सचिवालय में बैठकर दैनिक कार्यों को सम्पन्न कराया जा सके तथा उपस्थिति से इनके लोकेशन की पुष्टि भी हो। जन शिकायत मोबाइल ऐप ग्रामीणों की दैनिक शिकायत को निस्तारण कराने एवं ग्राम सचिव अधिकारियों की रोस्टर के अनुसार उपस्थित होने में सार्थक सिद्द हो रहा है, इस ऐप के उपयोग को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ की थयात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इॅस्कान प्रचार समिति के तत्वाधान में नई मन्डी वकील रोड स्थित मेहता क्लब से कथा व्यास साक्षी गोपाल दास महाराज के सानिध्य मे शोभायात्रा निकाली गई। उल्लेखनीय है कि इस्कॉन प्रचार समिति की और से पिछले 22 वर्षो से भगवान जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज 23 वीं रथयात्रा बडी धूमधाम के साथ निकाली गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः 10 बजे संकीर्तन व महाप्रसाद का आयोजन किया गया। यह आयोजन पटेल नगर स्थित अजय कपूर एवं मनीष कपूद के आवास पर हुआ। दोपहर करीब 2 बजे नई मन्डी वकील रोड स्थित मेहता क्लब से भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पटका पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रमो मे सम्मलित होने से आत्मिक सुख मिलता है। इस प्रकार के आयोजन से ईश्वर के प्रति प्रगाढता एवं आत्मिक सुख मिलता है। विभिन्न बैण्डबाजों के साथ नई मन्डी के वकील रोड, गउशाला रोड, पीठ बाजार, गुड रोड, पटेल नगर,संजय मार्ग, माडी की धर्मशाला आदि विभिन्न मार्गो से होकर निकली। इस दौरान रथ पर सवार साक्षी गोपालदास महाराज भक्तों को अपना आर्शीवाद देते चल रहे थे। रथयात्रा के दौरान इस्कॉन से जुडे भक्त संकीर्तन करते चल रहे थे। मेहता क्लब से प्रारम्भ हुई जगन्नाथ यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर गंाधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहंुच कर सम्पन्न हुई। जहंा भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। सइ अवसर पर चेयरमैन पंकज अग्रवाल, वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल उर्फ काकन, उप प्रधान मनोज खण्डेलवाल, विकास बंसल, रमेश मिश्रा, लावण्य पुरी, सुशील अग्रवाल, मनमोहन जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
आज सुबह 7 से 11 रहेगी विद्युत कटौती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-प्रथम, मुजफ्फरनगर के कार्य क्षेत्रार्न्तगत द्वारका सिटी में 33 के.वी. लाईन निर्माण का कार्य किया जाना है। जिस कारण 33/11 के.वी.उपकेन्द्र मखियाली मुजफ्फरनगर की विद्युत आपूर्ति दिनांक 25 जून 2023 दिन रविवार को समय सुबह 07 बजे से 11 बजे तक बन्द रहेगी। जिस कारण 33/11 के.वी.उपकेन्द्र मखियाली से पोष्ज्ञित औद्योगिक पोषक व मखियाली पोषक, भण्डूर पोषक, जटमुझेडा पोषक, धन्धेडा पोषक, मेखाखेडी पोषक की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति नही होने पर असुविधा के लिए खेद है।
करंट लगने से बालक की मौत
चरथावल। करंट लगने से हादसे के तहत 3 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव कुटेसरा निवसी जाने पुत्र महमूद के 3 वर्षीय बेटे की नहाने के बाद बिजली के बोर्ड में उंगली देने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।


