उत्तर प्रदेश

Sitapur: शादी शुदा बेटी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पिता, मृतक बिंद्रा की पुत्री सहित प्रेमी गिरफ्तार

Sitapur में पुलिस ने बिंद्रा हत्याकांड का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक बिंद्रा की पुत्री सहित उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पाया कि प्रेम संबंध में बांधा बन रहे पिता को पुत्री ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की थी. इतना ही नहीं पिता के शव को गांव के बाहर दफन भी कर दिया था.

इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड पुत्री ने पिता की हत्या की पटकथा प्रेमी संग घर में ही लिख ली थी. पुलिस ने हत्या आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल डंडे को बरामद किया है. एसपी ने सर्विलांस समेत सिधौली कोतवाली पुलिस टीम की सफलता को लेकर ₹10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है.

सिधौली कोतवाली के अकोहरा गांव  निवासी बिंद्रा 8 जून कि रात आम की बाग की रखवाली करने की बात कहकर घर से गया हुआ था, लेकिन वह सुबह जब घर नहीं वापस आया तो उसकी पुत्री गुड़िया ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस अभी लापता बिंद्रा की तलाश कर ही रही थी की 10 जून को खेतों में जानवर चराने गए युवकों को जमीन से बाहर निकले हाथ और पैर दिखाई दिए जिसकी सूचना युवकों ने गांव वालों को दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त लापता बिंद्रा के रूप में हुई थी. जिस पर पुलिस ने हत्या कर शव को छिपाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अपनी तफ्तीश शुरू की.

इस सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर की तलाश में पुलिस इधर-उधर भटकती रही और लोगों से पूछताछ करती रही जिसमें पुलिस को कुछ बिंदु ऐसे दिखाई पड़े जिसमें कि उसका शक मृतक बिंद्रा की पुत्री पर जा टिका. पुलिस ने जब मृतक बिंद्रा की पुत्री गुड़िया से पूछताछ की तो गुड़िया टूट गई और उसने अपने प्रेमी गोकुल के साथ मिलकर पिता की हत्या किए जाने की वारदात को स्वीकार किया.

गुड़िया के इकबाल- ए -जुर्म के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी गोकुल निवासी संदना हाल पता चिड़ावा बरखुरदार पुरवा कुर्सी रोड गुडंबा लखनऊ को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस ने दोनों की ही निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए डंडे को भी बरामद किया. पुलिस ने दोनों के ही खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की.

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि गुड़िया की ससुराल महमूदाबाद थाना क्षेत्र में है. उसका पति विगत 7 वर्षों से सऊदी अरब में काम करता है. इसी बीच गुड़िया का अपने सूफी अरे भाई गोकुल से अवैध संबंध हो गया. इस अवैध संबंध को लेकर मृतक बिंद्रा हमेशा आपत्ति करता रहता था. वहीं गोकुल बिंद्रा की 4 बीघा जमीन में से 2 बीघा जमीन बेचकर गुड़िया को लखनऊ आने की बात लगातार कह रहा था जिस पर बिंद्रा राजी नहीं हो रहा था इस विरोध को लेकर गुड़िया और गोकुल ने बिंद्रा की हत्या की योजना बनाई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =