सड़क नेटवर्क के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है: Union Minister Nitin Gadkari
Union Minister Nitin Gadkari ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश में राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई लगभग 59 प्रतिशत बढ़ी है. इसके साथ ही भारत सड़क नेटवर्क के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2013-14 में नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 91,287 किलोमीटर थी, जो कि 2022-23 में बढ़कर 1,45,240 किलोमीटर हो गई है. इस अवधि में 59 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.
Union Minister Nitin Gadkari ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग में वृद्धि लगभग दोगुनी हो गई है. 2013-14 में फोर लेन राष्ट्रीय-राजमार्ग की यह लंबाई 18,371 किलोमीटर थी, जो पिछले 9 वर्षों में बढ़कर 44,654 किलोमीटर हो गई है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फास्टैग को शुरू करने से टोल कलेक्शन में महत्वपूर्ण उछाल आया है.
Union Minister Nitin Gadkari ने आगे बताया कि टोल से राजस्व संग्रहण 2013-14 के 4,700 करोड़ रुपये बढ़कर 2022-23 में 41,342 करोड़ हो गया है. नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक टोल राजस्व संग्रहण को 1,30,000 करोड़ तक पहुंचना है.
#WATCH | “Earlier, when our govt came into power, the road network stood at 91,287 km and now there has been a 59% increase in this. Road network now stands at 1,45,240 km…”: Nitin Gadkari, Union Minister for Road Transport and Highways (27/06) pic.twitter.com/Jwihinx4SD
— ANI (@ANI) June 27, 2023

