Muzaffarnagar News: कांवड यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने ली बैठक, मीट की दुकाने ०१ जुलाई से १७ तक बंद रहेगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कचहरी स्थित जिला पंचायत के सभागार में डीएम-एसएसपी की मौजूदगी में कांवड यात्रा के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे कांवड यात्रा सम्बन्ध मे आयोजित बैठक मे सभी व्यवस्थाओ पर बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि कंावड यात्रा सम्बन्धी किसी व्यवस्था मे कोई ढील ना बरती जाए।
सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। कांवडियो की चिकित्सा , उनके ठहरने एवं जलपान, दवाई, विद्युत व्यवस्था, कांवड मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था आदि कंावड यात्रा से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाआंे मे किसी प्रकार की कोई ढील ना बरती जाए। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कंावड यात्रा निर्विध्न सम्पन्न हो। शिवभक्तों की सेवा में कहीं कोई कमी ना रहे।
कंावड यात्रा सम्बन्धी बैठक मे मौजूद एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि कंावड यात्रा मे समुचित पुलिस व्यवस्था होगी। सुरक्षा व्यवस्थाओ के मददेनजर शहर के सभी मुख्य बाजारों, चोराहों तथा कांवड मार्ग पर हर और पुलिस बल तैनात होगा। कांवड यात्रा के ष्टिगत बाहर से भी पुलिस बल मंगवाया गया हैं। बैठक मे एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के अलावा कई विभागाध्यक्ष,पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मीट की दुकाने ०१ जुलाई से १७ तक बंद रहेगी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जनपद के मीट सप्लायर से संबंधित खाद्य व्यापारियों को भी बुलाया गया।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सभी मीट सप्लायर से संबंधित खाद्य व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा २०२३ के दौरान दिनांक ०१ जुलाई से १७ तक जनपद की मीट से संबंधित समस्त दुकाने बंद रहेंगी, यदि किसी भी मीट व्यापारी के द्वारा अपनी दुकान कावड़ यात्रा के दौरान खोली जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तो बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ चमन लाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ विकास कुमार, डॉ.अनिल कुमार कौशल, डॉ मनोज कुमार,श्री राजीव कुमार,श्री प्रेम कुमार त्रिपाठी,श्री राकेश कुमार,श्री अशोक कुमार व समस्त मीट से संबंधित सप्लायर उपस्थित रहे।

