BCCI खर्च करेगी 500 करोड़ रुपये- अपग्रेड होंगे सभी 10 स्टेडियम
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच 46 दिनों तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप के दौरान कुल 48 मैच होंगे. वर्ल्डकप के सभी मुकाबले भारत के अलग अलग शहरों के 10 स्टेडियम पर खेले जाएंगे. BCCI ने इन सभी 10 स्टेडियम को तैयार करने के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यानी सभी स्टेडियम को सुधार के लिए 50-50 करोड़ दिए जाएंगे.
क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब पूरा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत में आयोजित किए जाएंगे. ऐसे में बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अभी से कमर कस ली और अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सभी 10 स्टेडियम के इन्स्फ्रास्ट्रक्चर को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी में तब्दील करने के लिए BCCI ने 500 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी कर ली है. इसके तहत हर एक स्टेडियम को सुधार के लिए 50-50 करोड़ रुपये मिलेंगे. आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के सभी मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में होने हैं. जबकि हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जाएंगे.
Proud moment for India! Hosting the ICC Men’s Cricket World Cup for the fourth time is an incredible honor. With 12 cities as the backdrop, we’ll showcase our rich diversity and world-class cricketing infrastructure. Get ready for an unforgettable tournament! #CWC2023 @ICC @BCCI pic.twitter.com/76VFuuvpcK
— Jay Shah (@JayShah) June 27, 2023
सभी स्टेडियम की अलग-अलग जरूरते हैं, जिन्हे सुधार की जरुरत है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल और 4 लीग मैच खेले जाएंगे. आउटफील्ड के साथ यहां नई एलईडी लाइट लगाई जाएंगी. साथ में यहां कॉर्पोरेट बॉक्सेस और टॉयलेट्स भी बनेंगे. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में नई एलईडी लाइट लगेंगी. साथ ही यहां लाल मिट्टी की 2 नई पिच भी बनेंगी. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच होना था
लेकिन आउटफील्ड तैयारी नहीं थी जिस कारण मैच को इंदौर में शिफ्ट किया गया था. उसके बाद यहां पर आईपीएल के मैच खेले गए. अब वर्ल्डकप के भी 5 मैचों की मेजबानी के लिए ये स्टेडियम तैयार है. यहां भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी. यहां पर 6 हजार मीटर की पाइप लाइन बेहतर ड्रेनेज सिस्टम के लिए इनस्टॉल की गई है.
World Cup 2023 Stadiums
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
इकाना स्टेडियम, लखनऊ
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, पुणे
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
ईडन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता


Discover the ultimate value with our Cheapest VPS Hosting in India. Perfect for businesses and individuals seeking high-performance virtual private servers without breaking the bank. Our hosting solution combines affordability with top-notch features, ensuring your website runs smoothly and efficiently. Experience the power of VPS hosting at a price that’s unmatched in India. Don’t compromise on quality – choose the Cheapest VPS Hosting in India for your online presence and enjoy the best of both worlds.