बिना ब्लाउज के साड़ी पहन आई Uorfi Javed
Uorfi Javed आए दिन अपनी बोल्डनेस से सबके होश उड़ाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें वह अपने बोल्ड लुक से सबको हैरान कर देती हैं और एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है। जी हां, बीती रात उर्फी एक अवार्ड फंक्शन में पहुंची थीं, जहां उनका लुक देख सभी दंग रह गए थे। जी हां….उर्फी जावेद ने इस फंक्शन के लिए साड़ी को चुना था, लेकिन लगता है साड़ी के साथ उर्फी ब्लाउज पहनना भूल गई थीं।
View this post on Instagram
Uorfi Javed ने बोटल ग्रीन कलर की स्कर्ट स्टाइल की साड़ी पहनी थी, जिसका पल्लू उन्होंने आम साड़ी की तरह ही लिया हुआ था, लेकिन जिसने सभी का ध्यान खींचा, वह थी उर्फी की ब्लाउज, जो उन्होंने नहीं पहनी थी। जी हां…उर्फी ने ब्लाउज की जगह ब्रेस्ट प्लेट कैरी किया हुआ था, जिसमें गोल्डन कलर का पेंट किया गया था। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए उर्फी ने न्यूट्रल मेकअप किया हुआ था और बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। हालांकि, उर्फी का ये लुक हर बार की तरह नेटिजंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने उर्फी को ट्रेल करना शुरू कर दिया।
Uorfi Javed का ये लुक सामने आया, लोगों ने इस लुक को वल्गर बताना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, ”अपनी हद में रहो उर्फी। अब हद से बाहर हो रही हो।” तो एक ने कमेंट किया, ”यार ये भी क्यों पहना है।” तो किसी ने लिखा, ”इसने तो सभी हदें पार कर दी है।” तो किसी ने कमेंट किया, ”कम से कम अवॉर्ड शो में तो ठीक से जाती।” किसी ने लिखा, ”देखना एक दिन आएगा यह इसे भी उतार देगी।” हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें उर्फी का ये लुक बेहद पसंद आया और उन्होंने उर्फी के फैशन की तारीफ की।
View this post on Instagram
Uorfi Javed को उनके लुक के लिए ट्रोल किया जाता हो, लेकिन अपने इन्हीं लुक के कारण वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं और उनका यही फैशन हैं, जिससे उन्हें पहचान मिली है। आज उर्फी कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के साथ मिलकर काम करती हैं। उनकी ड्रेस के लिए फोटोशूट करवाती हैं और एक समय था, जब उन्हें कोई काम देने के लिए तैयार नहीं था।

