News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पत्नी की हत्या कर खुद भी मारी गोलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शादी कराने वाले बिचौलिया से नाराज दम्पत्ति ने बिचौलिये के घर पहुंचकर हंगामा किया और बिचौलिये के न मिलने पर एक पडौसी ने चिल्लाने की वजह पूछी तो युवक ने गुस्से में आकर उस पर फायरिंग कर दी तथा अपनी पत्नी को मोटरसाईकिल पर बैठाकर वहां से चला गया। गांव के बाहर पहुंचकर उसने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला में हुई इस घटना की जानकारी भोपा पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मखियाली निवासी नसीम की शादी गाजियाबाद की लोनी निवासी तमन्ना के साथ 4 महीने पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक, नसीम (25) और तमन्ना (22) की शादी नसीम के मौसेरे भाई सद्दाम ने कराई थी।
शादी के बाद पति, पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी दोनों सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में नसीम ने सद्दाम को फोन किया। कहा कि दोनों की शादी कराकर गलत किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह 5.30 बजे नसीम अपनी पत्नी तमन्ना को बाइक में बैठाकर सद्दाम के घर गादला गांव पहुंच गया।
नसीम ने सद्दाम के घर के बाहर पहुंचकर उसको आवाज लगाई। लेकिन, सद्दाम घर के बाहर नहीं निकला। वह अंदर ही छिप गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाला साबिर बाहर आ गया। उसने नसीम से चिल्लाने की वजह पूछी? नाराज नसीम ने साबिर पर फायरिंग कर दी। इसके बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।
यहां से नसीम, पत्नी तमन्ना को बाइक पर बैठाकर निकल गया। थोड़ी दूर में जाकर उसने बाइक रोकी और पत्नी तमन्ना के सीने पर गोली मार दी। इसके बाद नसीम ने खुद को गोली मार ली। एसपी देहात ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। जांच की जा रही है।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सीने में गोली लगने के बाद तमन्ना सड़क पर तड़पती रही। हालांकि, आसपास के लोग उसकी मदद करने की बजाए वीडियो बनाते रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले तमन्ना ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।
मौसेरे भाई बिचोलिया सद्दाम को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने पर बैठाया हुआ है। जानकारी मिली है कि नसीम शादी से पहले सउदी अरब में था। वहां वो बतौर ड्राइवर काम करता था। उसके पास पिस्टल कहां से आई, क्या उसका कोई आपराधिक इतिहास है। पुलिस इस बारे में भी जांच-पड़ताल कर रही है।

 

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक ढाबे के समीप बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ ही वक्त मे मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। लेकिन उसने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त व्यक्ति के हाथ पर अजय लिखा हुआ है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पिछले कुछ दिनो से आसपास घूमता रहता था। हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि उसके परिजनो को इसकी सूचना दी जा सके।

जिला बदर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के जिला बदर व वारण्टी अभियुक्त की मय नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तों व जिला बदर अभि०गणो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहै अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान छप्पर वाली मस्जिद न्याजुपुरा के पास शातिर किस्म के जिलाबदर व वारण्टी अभियुक्त-सोनू पुत्र मेहर ईलाही निवासी नाज कालौनी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर को मय नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सोनू पुत्र मेहर ईलाही निवासी नाज कालौनी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मनोज कुमार शर्मा, है०का० मनवीर सिंह, सुरेन्द्र अधाना, का० शेर सिंह, अजय कुमार शामिल रहे।

 

 

एडीएम प्रशासन ने कांवड यात्रा को लेकर ली समीक्षा बैठक
कांवड यात्रा के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई का रखा जाए विशेष ध्यान, कांवडियों को न हो किसी प्रकार की समस्याMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड यात्रा, साफ-सफाई, कर-करेत्तर, स्मार्ट सिटी, एमआरएफ सैन्टर, स्वच्छ भारत मिशन, १५वें वित्त में आवंटित बजट के उपयोग संबंधित कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दियें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों में कांवड यात्रियों के लिए समस्त सुविधाए उपलब्ध करायी जायें, मार्गो पर साफ-सफाई, सुलभ शौचालय, पीने की पानी की व्यवस्था, मार्गों पर पथ प्रकाश व्यवस्था तथा यात्रियों के ठहरने इत्यादि संबंधित समस्त मूलभूत सुविधाओं को पूर्व मे ही पूर्ण कर लिया जाये ताकि कावंड यात्रा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हों। साथ ही गौवंश के संबंध मे निर्देश दिए कि आवारा गौवंशों को पकडने हेतु टीम गठित कर दी जाये ताकि कांवड यात्रा के दृष्टिगत कोई भी बाधा उत्पन्न न हों। उन्होंनें समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर कर वसूली मे बढोत्तरी की जाये एवं १५वें वित्त के अन्तर्ग प्राप्त धनराशि का आम जन हित में कार्य करते हुए विकास कार्यो को सम्पन्न कराया जायें। उन्होनें स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालयों के संचालन, डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन एवं कूडा निस्तारण के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि कूडे को सेग्रीगेट करके उनको मैटिरियल रिकवरी फैसिलेशन सेन्टर के माध्यम से निस्तारित कराया जायें। समीक्षा बैठक में समस्त संबंधित अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहें।

समर कैंप में विज्ञान में सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु के बारे में बताया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बुडीना कला मुजफ्फरनगर में समर कैंप के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं को ई-लैब के द्वारा विज्ञान में सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु के बारे में विस्तार से समझाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बुडीना कला मुजफ्फरनगर में समर कैंप के अंतिम दिन छात्र कृ छात्राओं को ई-लैब के द्वारा विज्ञान में सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा अंग्रेजी में इंग्लिश स्पीकिंग का अभ्यास कराया गया। यह दोनों गतिविधियां देवेंद्र कुमार सहायक अध्यापक तथा अनुज कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक द्वारा प्रधानाचार्य के निर्देशन में कराया गया।

 

छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ संयुक्तसचिव अमन जैन के नेतृत्व में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण ना होने के संबंध में एडीएम वित्त को त्रि-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ संयुक्तसचिव अमन जैन ने बताया कि हमारे कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों को सरकार द्वारा संचालित निरूशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है जबकि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियो की परीक्षा पूर्ण हो गई है और सत्र संपन्न होने वाला है और जिले के अधिकांश महाविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण हो चुका है छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि इस विषय में पूर्व में भी कॉलेज प्राचार्य को अवगत कराया गया था तो प्राचार्य द्वारा यह कहा गया कि अभी शासन से कॉलेज को इस योजना से संबंधित कोई भी दिशा निर्देश जारी नही किए गए हैं जैसे ही निर्देश होगे वितरण किया जाएगा। छात्र विकास कटारिया ने कहा कि अधिकतर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति शुल्क भी नही आया है जबकि साइट पर उनका सत्यापित दिखाया गया है। छात्र संघ नेता अमन जैन ने मांग की कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शीघ्र अति शीघ्र स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण किया जाए और इस योजना के दिशा निर्देश कॉलेज को जारी किए जाए साथ ही साथ उन्होंने कहा कि छात्रवृति से वंचित विद्यार्थियों को शीघ्र उनके खातों में छात्रवृति स्थानांतरित की जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से कपिल कुमार, भास्कर, गौरव, अभिषेक पुंडीर, आकाश, कोमल, आयशा, वीर चौहान एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू पुत्र संजीव अपने चचेरे भाई मुकेश के साथ बाईक द्वारा चरथावल मोड से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के दुकानदारो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा परिजनो को हादसे की सूचना दी। बुढाना के विज्ञाना निवासी महमूद पुत्र अख्तर अपने भतीजे साजिद के साथ टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। घायल के परिजनो ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के निकटवर्ती गांव जौहरा निवासी ईस्लामुददीन अपने दोस्त राकेश के साथ कार द्वारा मेरठ से लौटते वक्त बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज के समीप पीछे की और से तेजगति के साथ आ रहे वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे मिल मन्सूरपुर के दुकानदारों ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

 

टै्रक्टर मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। चोरी का टै्रक्टर बेचने के आरोप में शहर के रूडकी रोड स्थित टै्रक्टर के गोदाम पर चोरी का टै्रक्टर की सूचना पर अनेक लोग एकत्रित हो गये। चर्चा है कि उक्त गोदाम से चोरी का एक टै्रक्टर बरामद होना बताया जा रहा है। जो कि एक किसान संगठन से जुडे पदाधिकारी का होना बताया जा रहा है। उक्त संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी गोदाम पर पहुंच गए।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियों की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

विवाद मे भिडे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आपसी विवाद के चलते दो पडौसियो के बीच मारपीट हो गई। सूत्रों के अनुसार गांव धन्धेडा निवासी सुनील का अपने पडौसी से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच फिर से कहासुनी हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियों तथा गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनो पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

 

काउ सेन्चूरी का किया अवलोकन
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान के प्रयास से निर्माणाधीन काउ सेंचुरी का जिले के उद्यमियों ने अवलोकन कर जमकर सराहना की। उल्लेखनीय है कि पुरकाजी क्षेत्र में काउ सेंचुरी का निर्माण कार्य चल रहा है। मंत्री डा.संजीव बालियान के साथ काउ सेंचुरी पहुंचे जिले के उद्यमियों ने काउ सेंचुरी का अवलोकन किया। इस दौरान उद्यमी भीम कंसल, सतीश गोयल, रघुराज गर्ग, राकेश बिंदल, अमित गर्ग, विपुल भटनागर, कुशपुरी, दिनेश मोहन एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

 

वरिष्ठ लिपिक राकेश शर्मा हुए सेवानिवृत्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। बेसिक शिक्षा विभाग नगरीय क्षेत्र के बडे बाबू राकेश शर्मा आज अपने पद से सेवा निवृत्त हो गए। उनके सम्मान में
विदाई समारोह पूर्वी पाठशाला झांसी की रानी पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे बीएसए शुभम शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होने अपने सम्बोधन मे राकेश शर्मा को भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि राकेश शर्मा विभागीय कार्यो मे पूर्णतः दक्ष रहे और विभाग ने इनकी सेवाओं का समय-समय पर लाभ उठाया। उन्होने राकेश शर्मा को परामर्श दिया कि वे सरकारी नौकरी से सेवा निवृत्त होने के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में अपनी सक्रियता बनाए रखें। विदाई समारोह में नगर शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी, श्यामवीर शर्मा, सुधीर आदि ने अपने विचार रखे। समारोह का संचालन विकल जैन व राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अपने सम्बोधन मे सेवा निवृत्त हुए राकेश शर्मा ने विभागीय अधिकारियो एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान यदि उनके किसी कार्य से किसी साथी को कोई ठेस लगी हो तो वे उसके लिए क्षमा चाहते हैं। उनकी सेवाएं विभाग के प्रति रिटायमेन्ट के बाद भी समर्पित रहेंगी।

 

ग्राहक सेवा केन्द्र का उदघाटन
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बैंक ऑफ बडौदा के नए ग्राहक सेवा केन्द्र का उदघाटन समाजसेवी मनीष चौधरी ने फीता काटकर किया। हर्ष डिजिटल सेवा केन्द्र के प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार ने बैंक के सभी ग्राहकों से इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की। अपने सम्बोधन मे मनीष चौधरी ने ग्राहकों को बैंक मे खाता खोलने एवं अपनी आय मे से हर माह कुछ बचत कर उसे अपने खाते मे जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होने बैंकिग सेवा के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में माधव गुप्ता, पुष्पेन्द्र कुमार, मानव गुप्ता, अजय प्रजापति, बन्टी गुर्जर,मौ.दानिश, संजीव कुमार, जसवन्त सैनी, संजय जैन,अंकित, राहुल, विरेन्द्र जैन, शिवकुमार, अवनीश, सहित सैकडो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञान संकाय में मनाया गया वर्ल्ड एस्टेरॉयड डेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स में मैंटरिंग एवं परामर्श प्रकोष्ठ, विज्ञान संकाय एवं ’’आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ’’ ;प्फ।ब्द्ध के तत्वाधान में वर्ल्ड एस्टेरॉयड डे के उपलक्ष्य पर एक सेमीनार का आयोजन किया। जिसका विषय ’’एस्टेरॉयड से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता’’ सेमीनार का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, मैंटरिंग एवं परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्य डा0 सौरभ जैन, डा0 नीरज कुमार, डा0 अपर्णा शर्मा, व अमन वर्मा द्वारा किया गया।
सेमीनार में विज्ञान संकाय के प्रवक्ता गौरव बालियान द्वारा एस्टेरॉयड क्या है व उससे होने वाले खतरों के विषय में छात्र/छात्राओं को अवगत कराते हुए बताया कि 30 जून को ही इसे मनाने का एक बडा कारण है इसे इस्टेरायड घटना की वर्षगांठ के प्रतीक के तौर पर मानया जाता है जो कि रूस के साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के पास हुआ था इसे मानने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उस संकट के बारे में जागरूक करना है। सेमीनार में विद्यार्थियों में अभिषेक, अनामिका, नेहा, वंशिका, प्राची, राहुल, आंचल, प्रिया, सरस्वती, ओजस्वी, मुनीर, अग्रता, रिया, काजल, जानवी, जिया त्यागी, मानसी, आर्यान आदि ने भाग लिया।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एस्टेरॉयड डे मनाने का महत्व यह है कि एस्टेरॉयड (क्षुद्र ग्रह) के प्रभाव के चलते उससे होने वाले खतरनाक प्रभावों को आम जनता तक पहुंचाना है क्योंकि कई लोगो को इस बात की जानकारी भी नही है कि क्षुद्र ग्रह क्या है और एक क्षुद्र ग्रह घटना हमारी दुनिया में क्या विनाश ला सकती है, एस्टेरॉयड के संसाधनों का कैसे इस्तेमाल किया जाए इस दिन का मुख्य उद्देश्य यही हैं।
सेमिनार का संचालन शेखर सिंह व वंशिखा गुप्ता ने किया।
इस अवसर विज्ञान/माइक्रोबाईलॉजी संकाय संकाय से डा0 महेन्द्र सिंह, डा0 बुशरा आकिल, डा0 नीरज कुमार, डा0 ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रजत धारीवाल, शिखा पाल, वंशिखा गुप्ता उपस्थित रहें।

 

ईनामी अभियुक्त सहित ०२ अभियुक्तों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में शातिर/ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री यतेन्द्र सिंह नागर व थाना प्रभारी पुरकाजी ज्ञानेश्वर बोद्ध के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा ०१ शातिर ईनामी सहित ०२ अभियुक्तों को खडाकावा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त दुष्यंत पुत्र भूरा उर्फ ब्रजपाल निवासी ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजी, रोहित पुत्र हरशीन मुक्का निवासी ग्राम अन्ना खेडी रोशनाबाद थाना सिडकुल, हरिद्वार उत्तराखण्ड।
गिरफ्तार अभियुक्त दुष्यंत उपरोक्त थाना पुरकाजी पर पंजीकृत हत्या के अभियोग मु०अ०स०-१६०/२१ धारा-३०२ भादवि में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा २५०० रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। बरामदगी का विवरण- ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अदद नाजायज चाकू। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सुधीर कुमार, आशुतोष कुमार, का० विवेक कुमार, तेजवीर सिंह थाना पुरकाजी शामिल रहे।

 

सब्जियों के दाम आसमान पर चढे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले में बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे है। हरा धनिया १२० रुपये किलो, टमाटर १०० से १२० रुपये किलो और गोभी ८० रुपये किलो पहुंच गई है। बींस १०० रुपये कलो बिक रही है।
बाजार में सब्जियों के दाम गृहणियों को रुलाने लगे हैं। अचानक बढे दामों से घर का बजट बिगड़ गया है। केशवपुरी की गृहिणी मनीषा सिंघल का कहना है कि दस दिन पहले १०० रुपये में कई दिन की सब्जी आ रही थी, अब १०० रुपये के एक किलो टमाटर ही आ रहे है। जो धनिया सब्जी के साथ फ्री मिल रहा था वह १२० रुपये किलो हो गया है।
मोहम्मदपुर गांव निवासी रश्मि का कहना है कि सब्जियों की कीमते काफी बढ़ गई है। सिखेड़ा निवासी ऊषा देवी का कहना है कि सब्जियों पर एक दम से महंगाई आई है। कीमतें इतनी अधिक हो गई है कि खरीदते समय सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बहादरपुर निवासी मुन्नी का कहना है कि सब्जियों के भाव बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
ऐसे बढ़ रहे सब्जियों के दाम
सब्जी अब दाम १० दिन पहले
करेलाः ६० रुपये किलो- ३० रुपये
भिंडीः ४० रुपये किलो- २० रुपये
गोभीः ८० रुपये किलो- ४० रुपये
खीराः ४० रुपये किलो- २० रुपये
बीनसः १०० रुपये किलो- ४० रुपये
टमाटरः १०० रुपये किलो- ३० रुपये
कद्दूः ३० रुपये किला- २० रुपये
लोकीः ४० रुपये किलो- २० रुपये
तुरईः ४० रुपये किलो- २० रुपये
हरी प्याजः ६० रुपये किलो- ३० रुपये
धनियाः १२० रुपये किलो- ४० रुपये
हरी मिचःर् ८० रुपये किलो- ४० रुपये
नींबूः ७० रुपये किलो- ४० रुपये
कटहलः ३० रुपये किलो- ३० रुपये
बैंगनः ४० रुपये किलो- २० रुपये
मूलीः ४० रुपये किलो- ३० रुपये
गाजरः ५० रुपये किलो- ३० रुपये

 

 

हत्या का खुलासाः शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
मीरांपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना मीरांपुर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ०४ फावडे बरामद किये। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जानसठ एवं थाना प्रभारी मीरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारोपी अभियुक्तों को कुतुबपुर झाल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही से घटना में प्रयुक्त ०४ आलाकत्ल फावडे बरामद किए गए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २८.जून को थानाक्षेत्र मीरापुर के ग्राम कुतुबपुर के रहने वाले मन्नू पुत्र पप्पन, तैय्यब पुत्र मन्नू, पप्पू पुत्र दिल्लो व सरताज पुत्र दिल्लो द्वारा वादी की पत्नी की फावडों से वार कर हत्या कर दी गई थी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारोपी अभियुक्तों को मय आलाकत्ल फावडो सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण तैय्यब पुत्र मन्नू उर्फ छंगा निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर, मन्नू उर्फ छंगा पुत्र पप्पन निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर, पप्पू उर्फ महबूब पुत्र दिल्लो निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर, सरताज पुत्र दिल्लो निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर है। जिसके कब्जे से ०४ आलाकत्ल फावडे(घटना में प्रयुक्त) बरामद किये। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह, वरि०उ०नि० के०पी० सिंह, उ०नि० जयप्रकाश, धनवीर सिंह, हे०का० कालूराम, रोहित कुमार, मनोज कुमार थाना मीरापुर शामिल रहे।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =