Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ईनामी अभियुक्त सहित ०२ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में शातिर/ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री यतेन्द्र सिंह नागर व थाना प्रभारी पुरकाजी ज्ञानेश्वर बोद्ध के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा ०१ शातिर ईनामी सहित ०२ अभियुक्तों को खडाकावा चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त दुष्यंत पुत्र भूरा उर्फ ब्रजपाल निवासी ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजी, रोहित पुत्र हरशीन मुक्का निवासी ग्राम अन्ना खेडी रोशनाबाद थाना सिडकुल, हरिद्वार उत्तराखण्ड।

गिरफ्तार अभियुक्त दुष्यंत उपरोक्त थाना पुरकाजी पर पंजीकृत हत्या के अभियोग मु०अ०स०-१६०/२१ धारा-३०२ भादवि में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा २५०० रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। बरामदगी का विवरण- ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अदद नाजायज चाकू। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सुधीर कुमार, आशुतोष कुमार, का० विवेक कुमार, तेजवीर सिंह थाना पुरकाजी शामिल रहे।

 

हत्या का खुलासाः शातिर दबोचे

Muzaffarnagar Newsमीरांपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना मीरांपुर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ०४ फावडे बरामद किये।

जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जानसठ एवं थाना प्रभारी मीरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारोपी अभियुक्तों को कुतुबपुर झाल के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही से घटना में प्रयुक्त ०४ आलाकत्ल फावडे बरामद किए गए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २८.जून को थानाक्षेत्र मीरापुर के ग्राम कुतुबपुर के रहने वाले मन्नू पुत्र पप्पन, तैय्यब पुत्र मन्नू, पप्पू पुत्र दिल्लो व सरताज पुत्र दिल्लो द्वारा वादी की पत्नी की फावडों से वार कर हत्या कर दी गई थी।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्यारोपी अभियुक्तों को मय आलाकत्ल फावडो सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण तैय्यब पुत्र मन्नू उर्फ छंगा निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर, मन्नू उर्फ छंगा पुत्र पप्पन निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर, पप्पू उर्फ महबूब पुत्र दिल्लो निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर, सरताज पुत्र दिल्लो निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर है। जिसके कब्जे से ०४ आलाकत्ल फावडे(घटना में प्रयुक्त) बरामद किये। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह, वरि०उ०नि० के०पी० सिंह, उ०नि० जयप्रकाश, धनवीर सिंह, हे०का० कालूराम, रोहित कुमार, मनोज कुमार थाना मीरापुर शामिल रहे।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =