Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला आबकारी अधिकारी ने दुकानों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह एवम आबकारी निरीक्षकों द्वारा काँवड़ मार्ग में पड़ने वाली आबकारी दुकानों का सघनता से निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह एवम आबकारी निरीक्षकों द्वारा काँवड़ मार्ग में पड़ने वाली आबकारी दुकानों का सघनता से निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा संबंधित दुकानों पर कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।सभी संबंधित दुकानों को पूर्ण रूप से ढक दिया जाय । सभी संबंधित दुकानों पर कैंटीन बन्द कर दिया जाय, जिससे भीड़ की स्थिति न बनने पाए।
सभी दुकानों पर बड़े बड़े अक्षरों में रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए। मदिरा का विक्रय निर्धारित मूल्य पर ही हो। दुकानों के आस पास भीड़ भाड़ न लगने पाए।  काँवड़ के दौरान दुकान एवम आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।
दुकानों का संचालन आबकारी के नियमों के पूर्णतः अनुकूल करें।  दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे २४’७ क्रियाशील रहें।  अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी  दिए गए एवम समस्त आबकारी स्टाफ को सकुशल काँवड़ यात्रा पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + twenty =