Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: सत्संग भवन में गुरू पुर्णिमा का पर्व मनाया गया

Muzaffarnagar। शामली रोड स्थित सत्संग भवन में गुरू पुर्णिमा का पर्व पूर्ण विधिविधान एवं धार्मिक मान्यताओ के मनाया गया। प्रातः के समय सत्संग भवन में उपस्थित संत महात्माओं को वस्त्र, मिष्ठान एवं दक्षिणा देकर उनका यथोचित पूजन करके उनका सम्मान किया गया।

तत्पश्चात सामुहिक महाआरती सम्पन्न हुई। इसके बाद विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। सत्संग भवन मे समस्त पूजन आदि कार्य पंडित प्रवेश शास्त्री व सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न कराये। इस कार्य में सन्तु पंडित का सहयोग रहा।

इस अवसर पर सत्संग भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, सचिव श्यामलाल बंसल दाल वाले, शिवकुमार बाटा वाले, ताराचन्द वर्मा कैशियर, अजय कुमार बिटटू सीमेन्ट वाले, आशूतोष स्वरूप, विजय सिन्धी, सतीश सर्राफ आदि की उपस्थिती सराहनीय रही। भण्डारे में विशाल उपाध्याय का उल्लेखनीय योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seven =