Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कावंड यात्रा के दृष्टिगत मुख्य स्थानो का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर  जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा जनपद के मुख्य स्थानो का निरीक्षण किया गया। श्रावण मास के पावन पर्व पर कांवड यात्रा में दूरकृ दराज राज्यो से कावंडियो कावड़ लेकर जाते है तथा जनपद में इस दौरान अनेक कावड़ियों का आगमन होता है जों शिव चौक के रास्ते से होते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करते है।
  उक्त् निरीक्षण के क्रम मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा  रामपुर तिराहा, शिवचौक, भूराहेडी चौक पोस्ट तथा गंग नहर पटरी मार्ग  का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि कावड़ यात्रा में आये हुए कावडियों को किसी भी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पडे इसका विशेष ध्यान सम्बन्धित अधिकरियों द्वारा रखा जाए। बैरीकेडस व सी०सी०टी०वी० आदि को सुचारू रूप से लगाने के निर्देश दिये गये।
जनपद में कावड मार्ग में विद्घ्युत आपूर्ति को अधिक समय के लिए बाधित न किया जाए। कावड़ यात्रा में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं खोया-पाया केन्द्रों को दुरूस्त कर व्यावस्था पूर्ण कर ली जाए।  कांवड यात्रा के दौरान जिले मे आने व जाने के लिये मार्गों का उचित प्रबन्धन व रूट प्लान तैयार किया जाए।
इसी क्रम मे सभी संबधित विभागो के अधिकारियो को  कावंड यात्रा के शुरू होने से पहले मुख्य सभी मुख्य मार्गो पर कैमरे, पथ प्राकाश, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से तैयार करने के  निर्देश दिये गये।  उक्त निरीक्षण मे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 5 =