Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सड़क सुरक्षा सप्ताह- पुलिस उपाधीक्षक बुढाना द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई

बुढ़ाना। सड़क सुरक्षा सप्ताह- २०२० (५ अक्टूबर से ११ अक्टूबर) के अंतर्गत आज १० अक्टूबर को बुढाना कोतवाली परिसर में गिरजा शंकर त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक बुढाना द्वारा बुढाना कोतवाली स्टाफ , बुढाना तहसील स्टाफ एवं उपस्थित अन्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा के संकल्प के साथ सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई।

सभी से अपील की गई की सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का पालन कर स्वयं भी बचे औरों को भी बचाएं। उपस्थित सभी को उत्तर प्रदेश शासन की मंशा से अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए एवं सभी मिलकर ऐसे प्रयास करें कि सड़क दुर्घटना व जनहानि कम से कम हो।

सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम मे एम एस गिल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढाना, जयवीर सिंह बुढाना चौकी प्रभारी, संजय कुमार बाय वाला चौकी प्रभारी, धीरज कुमार गढ़ी चौकी प्रभारी, वीरनारायण सिंह उप निरीक्षक, योगेंद्र सिंह उपनिरीक्षक, जयप्रकाश उपनिरीक्षक एवं समस्त कोतवाली स्टाफ व तहसील स्टाफ, शिवराज सिंह, नौशाद, संजीव बंसल व गुफरान एवं अन्य नागरिक/फरियादी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, सदस्य -राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा किया गया । कार्यक्रम में कोविड-१९ के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + seventeen =