Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली: चर्च के सामने चाट विक्रेता के पुत्र की लाश मिलने से सनसनी फैली

खतौली। चर्च के सामने सड़क किनारे कस्बे के एक चाट विक्रेता के पुत्र की लाश पड़ी मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने परिजनों को खबर देकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे से एक युवक जी टी रोड़ स्थित चर्च के सामने जमीन पर पड़ा हुआ था। आसपास के दुकानदारों ने जमीन पर पड़े युवक को नशेड़ी समझकर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

रात्रि 7 बजे एक रिक्शा चालक के जमीन पर पड़े युवक की जेब से पर्स हटाने का प्रयास करने पर आसपास मौजूद लोगों को पुनरू ध्यान इस ओर गया। शोर शराबा होने पर एकत्रित भीड़ से रिक्शा चालक माफी तलाफी करके मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद ईवनिंग वॉक के लिये घर से निकले पूर्व सभासद अनुज सहरावत ने जमीन पर पड़े युवक के शरीर मे कोई हरकत ना होती देख कोतवाली पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुँची पुलिस ने जमीन पर पड़े युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचवाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त संजीव उर्फ सोनू पुत्र राधेलाल निवासी मोहल्ला गणेशपुरी होने पर पुलिस ने परिजनों को खबर की।

संजीव की अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते पीटते परिजन मोहल्ले वालों के साथ आनन-फानन सरकारी अस्पताल पहुंच गये।

पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के अनुसार संजीव की मौत होने के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =