Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सामाजिक संस्थाओं की ओर से वर्ल्ड मेन्टल हैल्थ डे पर कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। वर्ल्ड मेन्टल हैल्थ डे पर एक कार्यक्रम नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित किया गया जोकि रो. क्लब में रखा गया

जिसमें मुख्य अतिथि सलोनी रस्तौगी सचिव जिला विधिक प्राधिकरण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती बीना शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएल गर्ग, डा. करण मारवाह (मानसिक रोग सृजन) रहे।

देशभर में वर्ल्ड मैन्टल हैल्थ डे जगह जगह मनाया गया तथा जनसमुदाय को जागरूक किया गया किस तरह से इस समय विश्व के सामने आयी कोरोना की महामारी से बचावा के लिए क्या तरीके अपनाये जाये तथा महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति सचेत किया गया।

डा. एमएल गर्ग ने कहा कि इस समय कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ-साथ मास्क का प्रयोग अति आवश्यक है तथा साबुन से हाथ धोते रहना चाहिए।

इस कार्यक्रम में नगर की उदय वैलफेयर सोसायटी, रोटरी क्लब, इन्हरव्हील क्लब (इरा) ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद  ने किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी व संस्थापक उदय वैलफेयर एसोसिएशन निधिषराज गर्ग, कोमलकांत गोयल अध्यक्ष उदय वैलफेयर सोसायटी, श्रीमती नीलिमा शर्मा (अध्यक्ष इन्हरव्हील क्लब इरा), श्रीमती गीता भारद्वाज, श्रीमती कुमुद गार्गी, श्रीमती भावना एवं रोटरी क्लब से अरविंद गर्ग, सुभाष भारद्वाज व कोषाध्यक्ष रविंद्र तथा अनिल गर्ग आदि अनेक मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 2 =