वैश्विक

बिजनौर में नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, तहसीलदार समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार एसयूवी नहर में जा गिरी। कार में सवार तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।

कार में सवार तहसीलदार उत्‍तराखंड के जिले रुड़की की थीं। ये लोग नैनीताल से लौट रहे थे कि बिजनौर की सरवनपुर नहर पर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

कार में तहसीलदार समेत उनके अर्दली और ड्राइवर की पानी में डूबने से मौत हो गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार और तीनों के शव को निकाल लिया है

रुड़की के तहसीलदार सुनैना राणा अपने ड्राइवर अर्दली के साथ नैनीताल में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम में गई हुई थीं। देर रात तहसीलदार रुड़की सुनैना राणा अपने अर्दली व ड्राइवर के साथ रुड़की लौट रही थीं।

बिजनौर के एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

सभी के शव को निकाल लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। बाकी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eleven =