Mexico- गहरे खाई में गिरी बस, 13 पुरुषों, 13 महिला और एक नवजात बच्चे की की मौत
Mexico: बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको सिटी से एक बस योसोंडुआ जा रही है. इसी दौरान बस ओक्साका राज्य में एक गहरी खाई में गिर गई. जिसमें 27 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में एक नवजात बच्चा भी शामिल है.
ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दुर्घटना में 13 पुरुषों, 13 महिलाओं और एक नवजात बच्चे की की मौत हुई है. उन्होंने कहा, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई. ये हादसा स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मैग्डेलेना पेनास्को शहर के पास हुआ. हादसे के बाद ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव अभियान चलाया.
घटना की शुरुआत में 25 लोगों के मारे जाने की खबर दी गई और 17 लोग घायल बताए गए. घायलों को त्लाक्सियाको में आईएमएसएस क्लिनिक में भर्ती कराया गया था, हालांकि, चोटों की गंभीरता के कारण, दो लोगों की और मौत हो गई. इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 लोगों की मौत हो गई.
ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने इस हादसे पर शोक जताया और विभिन्न राज्य एजेंसियों को पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है.

